फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents troubled by potholes on Phase-11 roads; risk of accidents increases.

Mohali News: फेज-11 की सड़कों पर गड्ढों से लोग परेशान, हादसों का खतरा बढ़ा

Wed, 14 Oct 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Residents troubled by potholes on Phase-11 roads; risk of accidents increases.
मोहाली। मैं फेज-11 का रहने वाला हूं। यहां पर सड़कों पर बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़कों की खराब हालत के चलते यहां से गुजरने में मुझे रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए गड्ढों से भरी सड़क पर सफर करना जोखिम भरा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं करवाई गई तो दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। सड़कों पर बने गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ती है। इससे आवागमन में भी परेशानी होती है। रात के समय कम रोशनी में गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है। वहीं, बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता, जिससे वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ जाती हें। मेरी मांग नगर निगम और प्रशासन से है कि फेज-11 की सड़कों का निरीक्षण करवाकर गड्ढों को जल्द भरवाया जाए। साथ ही, जहां सड़कें अधिक क्षतिग्रस्त हैं, वहां मरम्मत का काम प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके। - रमेश कपूर, निवासी फेज-11, मोहाली
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed