फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents of Golden Palm Society demonstrated

Mohali News: गोल्डन पाम सोसाइटी के निवासियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Jul 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Residents of Golden Palm Society demonstrated
डेराबस्सी। गोल्डन पाम सोसाइटी निवासियों ने गेट बंद कर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोसाइटी में रहने वाले सैकड़ों प्लॉट मालिकों व वहां के निवासियों ने बिल्डर पर आरोप लगाया की आठ साल में भी बिल्डर बुनियादी सुविधाएं नहीं दे पाया है।
विज्ञापन

बिल्डर की इस मनमानी से परेशान लोगों ने सोसाइटी का गेट बंद कर दिया और रोष मार्च निकाला व बिल्डर सनी गर्ग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बच्चों समेत सोसाइटी निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए सुविधाएं देने की मांग की।
विज्ञापन

सोसाइटी निवासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से शिकायत की कि जब बिल्डर ने एक सोसायटी का सरकारी शुल्क जमा नहीं किया तो दूसरे प्रोजेक्ट को कैसे मंजूरी दी जा रही है, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और बिल्डर को राहत देने वाले और कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष तेज करते हुए बिल्डर के अन्य जगहों पर चल रहे प्रोजेक्टों के बाहर धरना देकर लोगों को बिल्डर की असलियत बताई जाएगी और उन्हें बिल्डर के चंगुल में फंसने से बचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed