{"_id":"5d716e3f8ebc3e93a170ae29","slug":"residential-societies-look-chnge-by-mohali-nagar-nigam-mohali-news-pkl3497314169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली की रिहायशी सोसाइटियों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली की रिहायशी सोसाइटियों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
मोहाली। शहर के अंदर बसी रिहायशी हाउसिंग सोसाइटियों की जल्दी ही सूरत बदल जाएगी। जल्दी ही वहां पर नगर निगम द्वारा विकास कार्य करवाए जाएंगे। नगर निगम द्वारा हाउस की मीटिंग में पास किए गए प्रस्तावों को स्थानीय निकाय विभाग से मंजूरी मिलने के बाद यह संभव होने जा रहा है। जल्दी ही इसका काम शुरू हो जाएगा जिससे हाउसिंग सोसाइटियों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मेयर कुलवंत सिंह ने इसकी पुष्टि करते बताया कि लंबे समय से शहर के अलग-अलग सेक्टरों में बसी हाउसिंग सोसाइटियों की ओर से मांग की जा रही थी कि बाकी शहर की तरह सोसाइटियों के अंदर भी विकास कार्य करवाए जाएं। अब इसे मंजूरी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम द्वारा सोसाइटियों के अंदर करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से 46 काम करवाए जाएंगे। इनके एस्टीमेट के पास करके प्रस्ताव सरकार को भेजे गए थे। इस पर कार्रवाई करते विभाग की ओर से इनमें से 2.18 करोड़ रुपये की लागत के साथ होने वाले 13 कामों की मंजूरी दे दी गई है और बाकी के कामों की मंजूरी भी देने का भरोसा दिया गया है।
इन इलाकों में काम कराने को दी मंजूरी
पहली सूची में सरकार की तरफ से जिन कामों की मंजूरी दी गई है, उनमें फेज 8 स्थित पुलिस कॉलोनी, पीसीए स्टेडियम के पीछे पार्किंग का काम समेत कई कार्य हैं। बता दें कि इससे पहले नगर निगम शहर की रिहायशी सोसाइटियों के अंदर विकास कार्य नहीं करवाता था। वहीं लोगों का आरोप था कि उनकी तरफ से प्रॉपर्टी टैक्स समेत अन्य सारे टैक्स भरे जाते हैं तो निगम वहां विकास क्यों नहीं करवाता।
विज्ञापन
पीआईडीबी कराएगा काम, पहली किस्त के 54.55 लाख रुपये निगम को भेजे
मेयर ने बताया कि इस कार्यो को लेकर निगम में कोई ओर वित्तीय भार नहीं पड़ेगा क्योंकि नगर निगम की ओर से इस संबंधी पीआईडीबी को लिखकर भेजा गया था और पीआईडीबी की तरफ से इसकी मंजूरी देते हुए इन कामों पर होने वाली रकम (2.18 करोड़) का 25 प्रतिशत हिस्सा 54 लाख 55 हजार रुपए नगर निगम को जारी कर दिए गए हैं।