{"_id":"63939f1696334912797fa883","slug":"relief-people-will-get-relief-from-traffic-jam-on-chandigarh-zirakpur-border-from-today-mohali-news-pkl4708480185","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : आज से चंडीगढ़-जीरकपुर सीमा पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : आज से चंडीगढ़-जीरकपुर सीमा पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। चंडीगढ़-जीरकपुर सीमा पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब लोगों को स्थायी तौर पर राहत मिल गई है। इंतजार अब खत्म हो चुका है और ओवरपास का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। जबकि बाकी बचा दस प्रतिशत काम ट्रैफिक को रोके बिना ही पूरा कर दिया जाएगा। इस ओवरपास के ऊपर स्ट्रीट लाइट्स लगाने का काम बाकी है और लाइट्स लगाने का काम नगर निगम मोहाली का है, जिस की सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा पीडब्लूयुडी ने गोडाउन एरिया का ट्रैफिक निकालने के लिए ओवरपास के नीचे भी सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है।
बड़ी राहत की बात यह है कि ट्रैफिक शनिवार से दोनों साइड से चालू कर दिया गया है। लोगों को अब यहां जाम की समस्या से नही जूझना पड़ेगा। इस ओवरपास का काम धीमी गति से चल रहा था और 15 नवंबर को डीसी मोहाली ने मीटिंग करके 30 नवंबर तक काम पूरा करने के आदेश दिए थे, लेकिन पीडब्लूयुडी ने 10 दिसंबर का समय दिया था और 9 दिसंबर से ही ओवरपास की दोनों साइड खोलकर ट्रैफिक चालू कर दिया गया है।
क्यों लगता था यहां जाम
जीरकपुर में चंडीगढ़ सीमा के नजदीक अक्सर जाम लगा रहता था। इसका कारण था कि यहां जीरकपुर का गोडाउन एरिया है। गोडाउन एरिया से समान लेकर आने वाले बड़े वाहन जिन में ज्यादातर ट्रक होते थे यहां से सड़क क्रास करते थे तो जाम लग जाता था क्योंकि एक साथ कई वाहन सड़क क्रास करते थे। इसके अलावा बहुत से ट्रक सड़क के किनारे और स्लिप रोड पर खड़े रहते थे। जिस कारण यहां अक्सर जाम लगा रहता था। अब गोडाउन एरिया से निकलने वाले लोडिड वाहनों को सड़क पार करने के बजाय ओवरपास के नीचे से निकल जाएंगे। जिस से जाम की समस्या नहीं आएगी। क्योंकि चंडीगढ़ जाने वाला ट्रैफिक बहुत ज्यादा है और अब ओवरपास के ऊपर से बिना किसी रूकावट के निकल जाएगा।
विज्ञापन
कोट्स
वाहनों की आवाजाही ट्रायल के बाद शुरू कर दी गई है। थोड़ा बहुत काम पेंडिंग है लेकिन बिना ट्रैफिक को रोके उसे भी एक दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा और ओवरपास के दोनों साइड से सड़क खोल दी गई है। स्ट्रीट लाइट्स लगाने का काम नगर निगम मोहाली का है, वह भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। -गुरजीत सिंह, साइट इंजीनियर।