{"_id":"688910b9d2019957fc048306","slug":"rehearsal-at-the-stadium-on-11-12-august-full-dress-rehearsal-on-13-august-mohali-news-c-71-1-mli1012-131782-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 11-12 अगस्त को स्टेडियम में पूर्वाभ्यास,13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 11-12 अगस्त को स्टेडियम में पूर्वाभ्यास,13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल
विज्ञापन
मोहाली में 15 अगस्त की तैयारियां, फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में जिला स्तरीय समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला प्रशासनिक परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें कार्यक्रम से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां सौंपीं। डीसी ने बताया कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह राजकीय कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को होगी, जबकि 11 और 12 अगस्त को स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया जाएगा।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग को रिहर्सल और मुख्य कार्यक्रम के दिन महिला डॉक्टरों सहित मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीए) को सरकारी स्कूलों के छात्रों व मीडिया कर्मियों के लिए स्टूडियो से समारोह स्थल तक वाहनों की व्यवस्था करने को भी कहा गया। नगर निगम व पंचायत विभाग को कार्यक्रम स्थल पर पीने के पानी, अस्थायी वॉशरूम, ग्राउंड की सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से पूरी करने को कहा गया।
अतिथियों और सेनानियों के लिए विशेष व्यवस्था
डीसी ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता सेनानियों को समारोह में विशेष सम्मान के साथ आमंत्रित किया जाए और उनके बैठने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं। समारोह के दौरान विशिष्ट सेवाएं देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संबंधित विभाग 8 अगस्त तक ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम और उनकी उपलब्धियां भेजें ताकि समय रहते प्रशंसा पत्र तैयार किए जा सकें।
बैठक में मौजूद रहे ये अधिकारी
इस मौके पर नगर निगम के कमिश्नर परविंदरपाल सिंह, एडीसी (जनरल) गीतिका सिंह, एडीसी (शहरी विकास) अनमोल धालीवाल, एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर, असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) डॉ. अंकिता कौंसिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।