फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Registrations based on fake maps and NOCs, case filed against three

Mohali News: जाली नक्शे और एनओसी से रजिस्ट्रियां, तीन पर मामला दर्ज

Thu, 07 May 2026 12:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Registrations based on fake maps and NOCs, case filed against three
खरड़। जाली नक्शे और फर्जी एनओसी के आधार पर प्लॉटों की रजिस्ट्रियां कराने के आरोप में खरड़ सिटी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि एक गिरोह ने फर्म का नाम और लाइसेंस नंबर का दुरुपयोग कर नकली दस्तावेज तैयार किए और इनके जरिए रजिस्ट्रियां करवा दीं।
विज्ञापन


मामला तब सामने आया जब खरड़ बस स्टैंड के पास अंबिका कॉम्प्लेक्स स्थित आर्च एन प्लानर की मालकिन अरुणा कुमारी को एक रजिस्ट्री की प्रति मिली। उन्होंने पंजाब मानव अधिकार आयोग में शिकायत दी कि उनकी फर्म के नाम और लाइसेंस नंबर का इस्तेमाल कर जाली नक्शे और एनओसी तैयार किए गए। इन दस्तावेजों पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर भी दर्शाए गए।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार शिवालिक ग्रीन के मकान नंबर 5-सी की 2023 में हुई रजिस्ट्री में यह फर्जीवाड़ा सामने आया। अरुणा कुमारी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस मकान का कोई नक्शा तैयार नहीं किया और न ही उनकी आईडी से यह जनरेट हुआ। आरोप है कि उनकी आईडी का दुरुपयोग कर नक्शे बनाए गए और फर्जी एनओसी के आधार पर रजिस्ट्रियां करवा कर बाद में बैंक से लोन भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के बाद एसएसपी मोहाली के निर्देश पर पुलिस ने गुरविंदर सिंह निवासी रानी माजरा, नवीन कुमार और जगदीश चंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed