फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Raped after promising marriage, accused arrested

Mohali News: शादी का आश्वासन देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Raped after promising marriage, accused arrested
जीरकपुर। शादी का आश्वासन देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जीरकपुर में दर्ज एफआईआर के अनुसार नंदपुर कैसो (पटियाला) निवासी हनिंदर खान पर आरोप है कि उसने जीरकपुर निवासी 25 वर्षीय महिला को शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता पहले से विवाहित बताई जा रही है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी कुछ समय से उसे विवाह का भरोसा दिलाता रहा। इसी बहाने उसने उसके साथ संबंध बनाए। बाद में जब महिला ने विवाह की बात कही तो आरोपी मुकर गया। खुद को ठगा महसूस करने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed