फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   rape with school friend, then upload vulgar photo in social media

पहले स्कूल फ्रेंड से किया रेप, फिर सोशल मीडिया की बदनाम करने की कोशिश

Wed, 04 Sep 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
rape with school friend, then upload vulgar photo in social media
खरड़। खरड़ सिटी थाने की पुलिस ने एक यूनिवर्सिटी की 20 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान अमन मोदगिल निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने खरड़ अदालत में उसे पेश किया जहां से जज ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा आरोपी अमन को नौ साल से जानती थी। वे दोनों दिल्ली के एक स्कूल में इकट्ठे पढ़ते थे। 2016 में वह चंडीगढ़ आकर एक पीजी में रहकर पढ़ने लगी। अमन भी दिल्ली से पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ आ गया। इस दौरान अमन ने मुंडी खरड़ के अपने फ्लैट में एक पार्टी की। इसमें उसे भी बुलाया। वहां पार्टी में कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर दे दिया और इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा। सुबह उठकर वह अपनी सहेलियों के साथ वापस अपने पीजी लौट गई। कुछ दिन बाद अमन ने उसके व्हाटसएप पर कुछ आपत्तिजनक फोटो भेजी और उसे मिलने को कहा। फोटो घरवालों को दिखाने का डर देकर अमन उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

पहले खुद और फिर बाद में एक दोस्त ने भी किया दुष्कर्म
एक दिन अमन ने पीड़िता को फोन करके यह कहकर फ्लैट पर आने को कहा कि उसने जन्मदिन मनाना है। मना करने पर अपशब्द कहे और उसे व उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी और उसका नंबर चार अन्य लडक़ों को दे दिया। फिर वे लड़के भी उसे तंग करने लगे। तंग आकर उसने इसकी शिकायत अमन की मां से की और उन्हें खरड़ बुलाया लेकिन उन्होंने अपने बेटे का ही साथ दिया। इसके बाद अमन ने एक बार फिर उसे बहला-फुसला कर अपने फ्लैट पर मिलने के लिए बुलाया। जब वह मिलने गई तो वहां अमन और उसके एक दोस्त ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed