{"_id":"5d72c2858ebc3e93a45fba37","slug":"rape-with-16-year-girl-in-a-temple-at-mullanpur-mohali-news-pkl3498407100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्लांपुर में मंदिर में माथा टेकने गई नाबालिग से पुजारी ने किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्लांपुर में मंदिर में माथा टेकने गई नाबालिग से पुजारी ने किया रेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव। मुल्लांपुर के साथ लगते एक गांव में 16 साल की नाबालिग लड़की से मंदिर के पुजारी ने दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान मंदिर के पुजारी कमल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 342 एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने पांच दिन पहले शिकायत दी थी।
पुलिस शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी नाबालिग बच्ची और छोटा बेटा मन्दिर में माथा टेकने गए थे। उस दौरान मन्दिर के पुजारी कमल शर्मा ने बेटे को किसी बहाने से कहीं और भेज दिया। इसके बाद बच्ची को एक कमरे में ले गया। जहां पर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बड़ी मुश्किल से आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटकर बेटी ने घर में आकर परिजनों को आरोपी की काली करतूत के बारे में बताया। इसके बाद नाबालिग का पुलिस ने मेडिकल करवाया। इसकी रिपोर्ट आने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वही इस बारे में मुल्लांपुर थाने से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है और उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।