फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rape of the married woman by pretending to be married, case filed after two years

मोहाली : शादी का झांसा देकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, दो साल के बाद दर्ज हुआ मामला

Mon, 26 Apr 2021 02:25 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rape of the married woman by pretending to be married, case filed after two years
मोहाली। विवाहिता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना सोहाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी जसविंदर सिंह फिरोजपुर जिले के गांव शिवाला गुरहरसराय का रहने वाला है। पीड़िता ने अप्रैल 2019 में पुलिस को शिकायत दी थी, दो साल पुरानी शिकायत पर डीएसपी की जांच के बाद अब मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

मोहाली निवासी विवाहिता ने शिकायत में कहा कि साल 2015 में उसका अपने पति बलवीर सिंह के साथ तलाक का केस चल रहा था। इस दौरान वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी बीच वह सेक्टर-66 में वह अपनी मौसी के घर रहने आई थी। उसकी मौसी के घर आरोपी जसविंदर सिंह किराए पर रहता था। आरोपी ने पीड़िता को बताया कि उसका भी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। वह पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करना चाहता है। पीड़िता ने जसविंदर सिंह को अपने परिवार से भी मिलवाया था। पीड़िता ने बताया कि जसविंदर बाद में सेक्टर-78 में किराए पर रहने लगा था। यहीं जसविंदर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने जब शादी की बात की कि तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने 2 अप्रैल 2019 को मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। डीएसपी की प्राथमिक जांच के आधार पर दो साल बाद सोहाना थाने में जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed