फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rape in Zirakpur

चाचा के साथ जा रही युवती का अपहरण कर रेप

Tue, 16 Jul 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rape in Zirakpur
जीरकपुर। युवती और उसके चाचा का अपहरण कर युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

27 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि 13 जुलाई की रात को उसकी सहेली की तबीयत खराब होने के चलते वह अपने चाचा को साथ लेकर सहेली के घर चली गई थी। जब वह आधी रात को 2:30 बजे चाचा के साथ घर लौट रही थी तो रेलवे विहार कालोनी के पार्क के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर एचआर 49 ई 1938 के पास तीन युवक खड़े थे, जिन्होंने उनकी एक्टिवा को रोका और किसी के बारे में पूछने लगे। मना करने पर उन्होंने पीड़िता और उसके चाचा से मारपीट की और उन्हें स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले गए। आगे जाकर गाड़ी को पंचकूला की तरफ मोड़ लिया और उनमें से एक लड़के ने युवती के साथ रेप किया और सुबह करीब 4:00 बजे युवती और उसके चाचा को गाड़ी से उतार दिया। उन्होंने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि उसके चाचा इस घटना के बाद बहुत डर गए थे, लेकिन उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी और कहा कि सामने आने पर वह तीनों लड़कों को पहचान सकती है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed