फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rape in mohali

नौकरी की तलाश में मोहाली आई युवती से रेप

Tue, 16 Jul 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rape in mohali
मोहाली। मोगा से नौकरी की तलाश में आई युवती से सेक्टर-70 में रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने राम बहादुर, विकास व सुमन पर रेप समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी कि वह नौकरी की तलाश कर रही थी। उसने नौकरी संबंधी एक विज्ञापन देख विकास नाम के युवक से फोन पर संपर्क किया। विकास ने उसे मोहाली में आने के लिए कहा था। 13 जुलाई को वह बस से मोहाली आई। विकास ने अपने मित्र राम बहादुर को सेक्टर-43 के बस स्टैंड पर लेने भेज दिया। राम बहादुर उसे सेक्टर-70 के एक घर पर ले गया और कहा कि वह रात को वहीं पर रुक जाए। विकास और उसके मित्र सुमन ने कहा कि वह उसके लिए नौकरी अरेंज कर देंगे। ऐसे में युवती वहीं पर रुक गई। इस दौरान आरोपी राम बहादुर ने रेप की वारदात को अंजाम दिया और धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मटौर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कुछ दिन पहले भी हिमाचल प्रदेश से नौकरी की तलाश में आई युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed