{"_id":"60d4f1c68ebc3e09c65d0bd5","slug":"rape-by-holding-a-minor-hostage-for-two-years-the-victim-gave-birth-to-the-girl-mohali-news-pkl417846457","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को दो साल तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पीड़ित ने बच्ची को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को दो साल तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पीड़ित ने बच्ची को दिया जन्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। एक नाबालिग लड़की को दो साल तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों की पोल उस समय खुली जब लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया और वह आरोपियों की गिरफ्त से भागने में कामयाब रही। इसके बाद सोहाना थाने में यूपी निवासी लातूरी और छोटे लाल पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 342 (गलत तरीके से कारावास में रखना), 363 (अपहरण), 366 (अपहरण, अपहरण या महिला को उसकी शादी के लिए मजबूर करने के लिए प्रेरित करना), 366-ए, 376 (बलात्कार) और 120-बी (आपराधिक साजिश) और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
इस संबंधी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह मोहाली एयरपोर्ट के साथ लगते एक गांव में अपनी मां और सात भाई बहनों के साथ रहती थी। उसके पिता की करीब 13 साल पहले मौत हो गई थी। साल 2018 में वह अपने गांव यूपी जा रही थी, इस दौरान जब वह दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंची तो उसकी मुलाकात एक आरोपी लातूरी से हुई। लातूरी ने उससे दोस्ती की और उसे अपने दोस्त के बेटे छोटे लाल से शादी करने का लालच दिया। वह उसे यूपी के बरेली जिले के एक गांव में ले गया। जहां छोटे लाल ने उसे कई दिनों तक कमरे में बंद रखा और उसके साथ बलात्कार करता रहा। वह वहां पर दो साल तक रही। छोटे लाल ने उसे अपने घर से बाहर नहीं निकलने दिया। इस दौरान उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया। यह बच्ची भी अब दस महीने की हो गई है। जैसे ही एक दिन उसे मौका मिला तो वह छोटे लाल की कैद से भाग निकली और अब किसी तरीके से अपने परिवार के पास पहुंची। परिवार ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी और पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।