फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rain in Nayagaon, water filled in council office

नयागांव में बारिश, काउंसिल दफ्तर में भरा पानी

Sun, 29 Aug 2021 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Rain in Nayagaon, water filled in council office
नयागांव। शहर में शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण पूरे इलाके मे एक बार फिर जलभराव हो गया। साथ ही नगर काउंसिल कार्यालय में भी पानी भर गया, लेकिन इस बार यह पानी कार्यालय के मुख्य दरवाजे से नहीं बल्कि पिछले दरवाजे से दाखिल हुआ।
विज्ञापन

नगर काउंसिल कार्यालय के ही ऊपर पूरे शहर मे बरसाती पानी के निकासी के प्रबंधों का जिम्मा है, लेकिन बार-बार नगर काउंसिल कार्यालय में ही पानी भर जाता है। इस पर अब इलाके मे सवाल खड़े हो रहे हैं कि विभाग का जो इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट है वह किस प्रकार से काम कर रहा है। जब यह अपने दफ्तर को भी जलभराव की समस्या से मुक्त नहीं कर सकते तो पूरे शहर का जिम्मा किस प्रकार उठाएंगे। पिछले दिनों बारिश मे नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय मे एक से डेढ़ फुट पानी भर गया जोकि मीडिया में सुर्खियों का विषय रहा। इस पर कार्य करते हुए नगर काउंसिल कार्यालय की ओर से एक ऊंचा रैंप कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर बनवा दिया गया।
विज्ञापन

उम्मीद थी कि इसके बाद दफ्तर के अंदर पानी दाखिल नहीं होगा, लेकिन शनिवार को हुई बारिश ने नगर काउंसिल कार्यालय की इन तैयारियों पर भी पानी फेर दिया। क्योंकि इस बार दफ्तर के अंदर पानी मुख्य द्वार से नहीं बल्कि पिछले द्वार से घुस गया। इस पर इलाके की सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मजाक दफ्तर के बारे में बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सोशल मीडिया पर कसे तंज
सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से कहा जा रहा है कि जब तक सरकारी कार्यालय मे यह पिछले दरवाजे बंद नहीं होंगे तब तक इलाके का तो क्या दफ्तर का भी भला नहीं हो सकता है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इस दफ्तर को यहां से बदलकर कहीं और नया भवन बना लेना चाहिए ताकि हजारों की संख्या में रोजाना आने वाले नगर वासियों को इस दफ्तर मे आकर तो यह समस्या ना देखनी पड़े। लोग अपने अपने इलाके की जलभराव की समस्या लेकर जिस दफ्तर मे पहुंचते हैं और यहां का यह हाल देखकर बिना कुछ कहे ही वापस चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed