Weather Update: चंडीगढ़ और मोहाली में बदला माैसम, बरसात से सड़कों पर भरा पानी, वाहन चालक परेशान
चंडीगढ़ और मोहाली में मंगलवार को झमाझम बरसात हुई। इससे सुबह स्कूल और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विस्तार
शहर में मंगलवार का दिन काफी अलग रहा। सुबह छाए बादलों को देखकर कोई अंदाजा नहीं लग सकता था कि कुछ घंटे बाद ही तेज धूप निकल आएगी लेकिन सुबह 11 बजे के करीब बारिश रुक गई। इसके बाद तेज धूप निकली, जो शाम तक जारी रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, पूरे दिन में 15.6 एमएम बारिश हुई। इसके साथ ही सीजन में अब तक 672 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि अभी भी सामान्य से करीब 15 फीसदी कम है। बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला और शहर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य जितना ही रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी बादल छा सकते हैं। इसके बाद आने वाले दिनों में भी साफ ही रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इस मानसून सीजन में 1 जून से अब तक 670.6 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि यह अभी भी सामान्य से 15 फीसदी कम है।
आज भी छा सकते हैं बादल, हो सकती है बूंदाबांदी
चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि बुधवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वीरवार को भी शहर में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन इसके बाद शहर में बारिश की संभावना कम है। हालांकि हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.