फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjabi singer Singha was caught firing on his song

सिंघा किसे तों घट्ट आ...विगड़ेया जट्ट आ... अपने गीत पर गोलियां चला फंसे पंजाबी गायक

Tue, 17 Aug 2021 02:50 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Punjabi singer Singha was caught firing on his song
मोहाली। सिंघा किसे तों घट्ट आ..विगड़ेया जट्ट आ... पंजाबी गायक सिंघा अपने इस गीत पर चलती कार में फायरिंग कर मुसीबत में फंस गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है। सिंघा के अलावा पुलिस ने कार में ही मौजूद साथी गायक जगप्रीत जग्गी पर भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने पॉश सोसाइटी होमलैंड हाइट्स में दबिश दी, लेकिन दोनों में से कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कई हिट गीत देने वाले गायक मनप्रीत सिंह उर्फ सिंघा ने हाल ही अपने स्नैपचैट एकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया। हालांकि कुछ समय बाद सिंघा ने वीडियो हटा भी दिया, लेकिन तब तक वह वायरल हो चुका था। साइबर सेल के निर्देश पर थाना सोहाणा में होशियारपुर जिले के गांव महालपुर निवासी पंजाबी गायक मनप्रीत सिंह उर्फ सिंघा और संगरूर के अमरगढ़ निवासी साथी गायक जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करने, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सोमवार शाम को सोहाणा पुलिस ने होमलैंड हाइट्स्ट सोसाइटी की चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 143 में दबिश दी, लेकिन सिंघा वहां नहीं मिले।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है
वीडियो में दिख रहा है कि सिंघा अगली सीट पर सवार हैं जबकि कार जगप्रीत सिंह जग्गी चला रहा है। सिंघा का ही पंजाबी गीत, सिंघा किसे तों घट्ट आ, विगडे़या जट्ट आ, चल रहा है। कार सेक्टर 88 में पूरब अपार्टमेंट के पास हीरो होम्स से गुजर रही है। सिंघा ने अपने ही गीत पर आपा खो दिया और चलती कार से हाथ बाहर कर फायरिंग शुरू कर दी। कार में मौजूद तीसरे शख्स ने वीडियो बनाया। सिंघा ने खुद अपने स्नैपचैट अकाउंट पर उस वीडियो को अपलोड कर दिया। उनकी यह हरकत पुलिस की नजर में आ गई। लिहाजा भारतीय दंड संहिता की धारा 336 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघा को दबोचने के लिए पुलिस ई-सर्विलांस के सहारे
पुलिस ई-सर्विलांस के जरिए सिंघा की लोकेशन खोज रही है। अगर वो फोन कॉल की बजाए किसी एप के जरिए भी किसी से संपर्क करना चाहेगा तो उसकी लोकेशन पुलिस के हाथ लग जाएगी। पुलिस को सिंघा व जग्गी की लोकेशन को लेकर कुछ जानकारी हाथ लगी है, जिसके बाद उन जगहों पर टीमें रवाना कर दी गई हैं। हालांकि पुलिस के आला सूत्रों ने लोकेशन की जानकारी साझा नहीं की।

सवाल: पिस्तौल लाइसेंसी या अवैध
पंजाबी गायक मनप्रीत सिंह सिंघा ने कार में जिस पिस्तौल से फायरिंग की उसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। न तो पिस्तौल ही बरामद हुई है और न ही उसका लाइसेंस सिंघा के होमलैंड्स हाइट्स स्थित फ्लैट पर मिला। एसएचओ ने बताया कि सिंघा की गिरफ्तारी के बाद ही पिस्तौल के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed