{"_id":"635baf4dadc20f318a1c6961","slug":"punjab-vigilance-bureau-arrested-assistant-asi-red-handed-while-accepting-bribe-of-four-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: बिजली चोरी मामले में सहायक एएसआई ने मांगी चार हजार की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: बिजली चोरी मामले में सहायक एएसआई ने मांगी चार हजार की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा
Fri, 28 Oct 2022 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 04:00 PM IST
सार
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई को तरलोचन सिंह निवासी नई आबादी, वेरका की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एएसआई गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अमृतसर वेरका में पीएसपीसीएल के बिजली चोरी विरोधी (एंटी पावर थैफ्ट) थाने में तैनात सहायक एएसआई नरिन्दर सिंह को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई को तरलोचन सिंह निवासी नई आबादी, वेरका की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी उसके खिलाफ दर्ज हुए बिजली चोरी केस में जांच अधिकारी है और इस मामले सम्बन्धी अदालत में जांच रिपोर्ट पेश करने के बदले उससे चार हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
इस शिकायत के तथ्यों की पुष्टि करने के बाद विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर यूनिट की एक टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन