फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab's housewives will become self-reliant

नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील तस्वीरें लीं, ब्लैकमेल के आरोप में केस दर्ज

Tue, 07 Jun 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Punjab's housewives will become self-reliant
जीरकपुर। पुलिस ने ढकोली निवासी एक महिला की शिकायत पर उसके साथी के खिलाफ नशीला पानी पिलाकर उसकी अश्लील फोटो लेकर उसे ब्लैकमेल करने और तीन साल में महिला के बैंक खाते से 45 लाख रुपये निकालने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान भारत भूषण शर्मा के रूप में हुई है। महिला ने इस मामले में पहले शिकायत 27 मई को सेक्टर-20 पंचकूला में दर्ज करवाई थी। लेकिन मामला ढकोली का होने के कारण यहां पर सोमवार को जीरो एफआईआर दर्ज करके मामला जीरकपुर पुलिस को भेजा है। पुलिस ने आरोपी भारत भूषण शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 384, 385, 67ए के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह ढकोली में एक महिला सत्संग प्रचारक के साथ रहती थी। उसे सभी दीदी कहकर पुकारते थे। 2018 में उसके पास भारत भूषण शर्मा नामक व्यक्ति का फोन आया और वह बोला कि उसने सत्संग करवाना है। इसके बाद वह हमारे फ्लैट पर आया और उसने सत्संग करवाने के बाद हमारे साथ ही सत्संग मंडली में शामिल करने के लिए बोला। इसके बाद वह हमारे फ्लैट पर कई बार आया और वहीं रहने लगा। एक दिन दीदी दिल्ली चली गई और वह अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए भारत भूषण शर्मा ने उसे एक गिलास पानी पिलाया तो इसके बाद वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो भारत भूषण ने उसे कहा कि उसने उसकी अश्लील फोटो ले ली हैं और उसका एमएमएस भी बना लिया है। अब वह जैसा कहता है वह करना पड़ेगा। इसके बाद उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और मेरे बैंक खाते का पासवर्ड ले लिया। इसके बाद तीन साल तक उक्त आरोपी ने मेरे अलग-अलग खातों से करीब 45 लाख रुपये निकाल लिए। इनमें पांच लाख रुपये उसने तब निकाले थे जब पह पिछले साल वृंदावन, प्रतापगढ़, इलाहाबाद गई थी। यह पांच लाख उसने बीकानेर में जाकर निकाले थे। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी है। जीरकपुर थाने के एसएचओ दीपिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed