फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab : Protest against BJP leaders in Mohali

पंजाब : मोहाली में भाजपा नेताओं का विरोध, गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया, मौके से भागे भाजपा नेता 

Thu, 11 Feb 2021 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Feb 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
Punjab : Protest against BJP leaders in Mohali
मोहाली में भाजपा नेताओं का विरोध करते प्रदर्शनकारी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में 14 फरवरी को निकाय चुनाव हैं। किसान आंदोलन के कारण भारतीय जनता पार्टी का विरोध भी तेज होने लगा है। मोहाली के सेक्टर-79 के एक होटल के बाहर गुरुवार को उस समय माहौल गरमा गया जब भाजपा के नेता नगर निगम चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने पहुंचे। इस दौरान वहां कुछ लोग किसानों के झंडे लेकर पहुंच गए।

विज्ञापन


कुछ लोगों ने भाजपा नेताओं की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस पहुंच गई। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता वहां से अपनी गाड़ियों में बचकर निकले। 
विज्ञापन



भारतीय जनता पार्टी के चुनाव आब्जर्वर व सीनियर नेता केडी भंडारी, सुखविदंर सिंह गोल्डी व संजीव वशिष्ट का कहना है कि यह सारी कार्रवाई कांग्रेस करवा रही है। वह इस मामले में जल्दी ही निर्वाचन आयोग व सीनियर अधिकारियों से मिलेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के खिलाफ की नारेबाजी

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सेक्टर-79 में चुनावी घोषणा पत्र जारी करने का प्रोग्राम रखा गया था। दोपहर एक बजे प्रोग्राम था। इसी बीच वहां पर कुछ लोग पहुंचे, जिन्होंने हाथों में किसानी झंडे पकड़ रखे थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का विरोध किया। साथ ही केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। 

जब भाजपा नेता होटल से बाहर आए तो प्रदर्शनकारियों ने उनसे भी बहसबाजी की। भाजपा नेताओं की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। हालांकि वहां पर काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई थी। हालांकि स्थिति तनावपूर्ण होता देख भारतीय जनता पार्टी के नेता वहां से अपनी गाड़ियों में निकल गए। 

भाजपा के सीनियर नेताओं का कहना है कि किसानों की आड़ में कांग्रेस की तरफ से उन पर कार्रवाई हुई। उनका आरोप था कि सोशल मीडिया पर कई जगह कांग्रेस के नेता व उम्मीदवार इन चीजों को शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed