फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab Excise Department investigated dozens of trucks and dhabas carrying ENA.

Mohali News: पंजाब एक्साइज विभाग ने ईएनए ले जा रहे दर्जनों ट्रकों और ढाबों में की जांच

Sun, 28 Apr 2024 05:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Punjab Excise Department investigated dozens of trucks and dhabas carrying ENA.
लालडू। पंजाब एक्साइज विभाग की ओर से स्थानीय पुलिस कर्मचारियों के साथ लालड़ू में बीपीसीएल प्लांट और आसपास के ढाबों पर इथेनॉल की अवैध सप्लाई का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। एक्साइज इंस्पेक्टर में विकास भटेजा, गुरिंदरपाल और गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में तलाशी अभियान के दौरान गैस/पेट्रोलियम उत्पाद और ईएनए ले जा रहे कई ट्रकों की जांच के अलावा उनके रुकने के ठिकाने वाले ढाबों की भी जांच की।
विज्ञापन

इस संबंधी एक्साइज इंस्पेक्टर विकास ने बताया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर और सहायक आयुक्त आबकारी, रोपड़ रेंज के निर्देशों से भारत पेट्रोलियम प्लांट के बाहर खड़े दर्जनों टैंकर्स, अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर कई ढाबों पर रुकने वाले टैंकर्स की बाकायदा चेकिंग की गई। इन वाहनों में इथेनॉल के अलावा उसे निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाले पंप भी तलाशे गए। शराब कांड के बाद से विभाग की कई टीमें पूरे पंजाब भर में इथेनॉल की आवाज आई पर पूरी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह का चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

इससे पहले डेराबस्सी के एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने मेथनॉल और औद्योगिक स्पिरिट की बिक्री और उपयोग की जांच के लिए डीसी आशिका जैन द्वारा गठित समिति की अगुवाई डेराबस्सी की एक फैक्टरी में मेथनॉल के उपयोग में जांच दौरान अनियमितताएं पकड़ी थी। पावरकेम टेक कच्चे माल के रूप में मेथनॉल का उपयोग करके फॉर्मेल्डिहाइड का उत्पादन करती है, लेकिन मेथनॉल का स्टॉक रजिस्टर और बिल दिखाने में विफल रही जो घोर लापरवाही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed