{"_id":"611ebc708ebc3e79fc75d603","slug":"pseb-reduced-the-fine-from-five-thousand-to-one-thousand-for-more-admissions-in-schools-mohali-news-pkl423968023","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में अधिक दाखिले पर पीएसईबी ने पांच हजार से घटाकर एक हजार किया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में अधिक दाखिले पर पीएसईबी ने पांच हजार से घटाकर एक हजार किया जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। मंजूरी से ज्यादा दाखिले करने वाले निजी स्कूलों पर लगने वाली जुर्माना राशि को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घटा दिया है। बोर्ड ने अतिरिक्त दाखिले पर 5000 रुपये प्रति विद्यार्थी जुर्माना लगाया था। जिसे कोरोना महामारी के चलते एक हजार रुपये प्रति विद्यार्थी कर दिया गया है। मान्यता प्राप्त एवं एफिलेटिड स्कूल एसोसिएशन (रासा) ने बोर्ड के इस फैसले की प्रशंसा की है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंजूरी से ज्यादा दाखिले करने वाले निजी स्कूलों को 5000 रुपये प्रति अतिरिक्त विद्यार्थी जुर्माना देने का आदेश जारी किया था। निजी स्कूलों सहित रासा भी बोर्ड के इस फैसले का विरोध कर रही थी। निजी स्कूलों की ओर से रासा ने बोर्ड के चेयरमैन प्रो. योगराज के सामने इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद अब बोर्ड ने जुर्माना राशि घटाकर एक हजार कर दी है। रासा पंजाब के चेयरमैन गुरदीप सिंह रंधावा और प्रधान डॉ. रविंदर सिंह मान ने बोर्ड के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे कोरोना काल में निजी स्कलों को राहत मिलेगी। बोर्ड ने 10वीं के लिए एक सेक्शन में 50 विद्यार्थियों पर 20 फीसदी छूट के साथ 60 विद्यार्थियों को दाखिले की मंजूरी को पिछले शिक्षा सत्र में लागू कर दिया है।
इसी तरह 12वीं के ह्यूमैनिटीज ग्रुप में 60 पर 20 फीसदी छूट के साथ 70 विद्यार्थियों को, कामर्स में 50 पर 20 फीसदी छूट के साथ 60 और साइंस में प्रति सेक्शन 50 पर 10 फीसदी की छूट के साथ 55 विद्यार्थियों को दाखिल करने की मंजूरी पिछले शिक्षा-सत्र के लिए भी दे दी है। इससे अधिक दाखिले करने वाले स्कूलों को भी जुर्माने में छूट दी गई है। पहले यह जुर्माना 5000 रुपए प्रति अतिरिक्त विद्यार्थी था। जिसे अब घटाकर एक हजार रुपए प्रति अतिरिक्त विद्यार्थी कर दिया गया है। रासा के जनरल सचिव रवि कुमार शर्मा व वित्त सचिव सकत्तर सिंह ने भी बोर्ड चेयरमैन के फैसले का स्वागत किया।