{"_id":"6261b7c8b97e0854b87de091","slug":"pseb-12th-exams-from-today-mohali-news-pkl448358596","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसईबी की 12वीं की परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसईबी की 12वीं की परीक्षाएं आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की शुक्रवार से 12वीं कक्षा की टर्म दो की परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाएं पूरी तरह से नकलमुक्त हों, इसके लिए बोर्ड सख्त कदम उठा रहा है। परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा-144 लागू होगी। यह हिदायत परीक्षा की तैयारियों को लेकर बोर्ड के वाइस चेयरमैन व सचिव डॉ. वरिंदर भाटिया ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दी। इस दौरान
वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर रहे थे। उन्होंने ड्यूटी में तैनात स्टाफ को हिदायत दी है कि परीक्षाओं को तनावमुक्त माहौल प्रदान किया जाए ताकि विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर पाएं। बैठक में पीएसईबी के परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक ने बताया कि प्रदेश में 2318 केंद्रों पर 320801 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 2318 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
10वीं की परीक्षाएं 29 अप्रैल से शुरू होंगी। राज्य में 2268 परीक्षा केंद्रों पर 333479 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों व तैनात अमले को हिदायत दी है कि संपूर्ण परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर के घेरे में धारा-144 लागू रहेगी। अगर किसी भी तरह की कोई घटना होती है तो इस बारे में तुरंत उन्हें सूचित किया जाए। बैठक के आखिर में बोर्ड के वाइस चेयरमैन व परीक्षा कंट्रोलर ने राज्य के समूह विद्यार्थियों व उनके परिजनों को बधाई दी। साथ ही परीक्षा में तैनात अमले को तनदेही से जिम्मेदारी निभाने के आदेश दिए।