फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protested against giving water of Ashiana Colony to illegal colony

Mohali News: आशियाना कॉलोनी का पानी अवैध कॉलोनी को देने का किया विरोध

Sun, 23 Jun 2024 08:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:20 AM IST
विज्ञापन
Protested against giving water of Ashiana Colony to illegal colony
डेराबस्सी। वार्ड नंबर 5 की मंजीत कौर चड्ढा, सुखविंदर कौर, डॉ. अमन, ब्रिजेश मोदगिल, प्रिंस, ब्रिजेश के पांडे ने शनिवार को बताया कि उनकी कॉलोनी में पहले से ही पीने के पानी की कमी है। उनके वार्ड में चंडीगढ़ एन्क्लेव नाम से अवैध कॉलोनी काटी गई है, जहां छुट्टी के दिन पाइप लाइन बिछाकर आशियाना कॉलोनी का पानी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। जब उन्होंने इस बारे में वार्ड पार्षद बलविंदर कौर के पति बलजिंदर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि यह काम नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद जब लोगों ने उन्हें मौके पर आने के लिए कहा तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि जेसीबी मशीन वाले ने बताया है कि नगर परिषद कर्मी ने उसे गली में खुदाई करने को कहा था। जब आशियाना कॉलोनी के निवासियों ने विरोध किया तो चंडीगढ़ एन्क्लेव के निवासी उनसे नाराज हो गए और उन्होंने इस काम को सरकारी काम बताया। उन्होंने कहा कि यह काम नगर परिषद से पास होने के बाद ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed