फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protest rally held against alleged mistreatment of electricity department employees.

Mohali News: बिजली कर्मचारियों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में निकाली रोष रैली

Thu, 15 Oct 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Protest rally held against alleged mistreatment of electricity department employees.
उपमंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित रैली में कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन से की कार्रवाई की मांग खरड़। बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के विरोध में बिजली कर्मचारियों के संगठन ने खरड़ में रोष रैली निकाली। उपमंडल अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित रैली में कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की।तकनीकी सेवा संघ के सर्कल अध्यक्ष बलविंदर सिंह रडियाला, जोन लीडर योगराज सिंह, एससी विंग अध्यक्ष गोपी चंद, सचिव केवल सिंह और अजय लूंबा ने आरोप लगाया कि स्वामी एनक्लेव में विभाग के निर्देश पर बिजली बिलों की जांच के लिए सहायक लाइनमैन सतनाम सिंह, गुरिंदर सिंह और सीएचवी रविंदर सिंह पहुंचे थे। संगठन के अनुसार, इस दौरान एक व्यक्ति ने कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया और जांच करवाने से इन्कार कर दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकारी दस्तावेज भी छीनने का प्रयास किया गया और उन्हें धमकाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर रणजीत सिंह ढिल्लों के साथ भी कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। संगठन ने अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कर्मचारियों को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन संघर्ष तेज करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed