{"_id":"5d2b8ec48ebc3e6d18102339","slug":"protest-mohali-news-pkl3443351182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
बलटाना में सांड़ के हमले से छह माह की बच्ची की मौत के बाद लावारिस पशुओं के खिलाफ सड़क जाम करते लोग।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। लड़ रहे दो सांड़ोंके हमले में स्कूटर पर मम्मी-पापा के साथ जा रही छह माह की मासूम बच्ची अनाया की मौत के मामले में गुस्साए लोगों ने रविवार शाम को बलटाना की सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि सरकार द्वारा गाय टैक्स लेने के बाद भी प्रशासन की अनदेखी के चलते लोग लावारिस पशुओं की चपेट में आकर मर और घायल हो रहे हैं। वहीं, बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। रविवार को शव को दफना दिया गया। वहीं बच्ची की मां के पांव में फ्रेक्चर है। उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें पंचकूला सेक्टर-6 से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
एंटी करप्शन फाउंडेशन व स्टार लेडीज क्लब की प्रधान नेहा शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को महिलाओं व पुरुषों ने बलटाना से सेक्टर-19 पंचकूला की सड़क को एक घंटे तक जाम रखा। इस दौरान लोग जिस समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान दिलवाने की कोशिश कर रहे थे, एक बार तो उन्हीं लावारिस पशुओं ने लोगों के हाथ-पांव फूला दिए। दरअसल जब लोग प्रदर्शन कर रहे थे तो एक गली से निकलकर 10-12 लावारिस पशु का झुंड लोगों के बीच आ पहुंचा। उनसे बचने के लिए लोगों को तितरबितर होना पड़ा। लोगों का आरोप था कि नगर काउंसिल इस समस्या की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही। बलटाना चौकी इंचार्ज एसआई भिंदर सिंह ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। लोगों ने कहा कि वे इस बारे में सोमवार को नगर काउंसिल के प्रधान सहित अन्य अधिकारियों से मिलकर मासूम बच्ची की हुई मौत की जिम्मेदारी के बारे में अधिकारियों से जवाब तलब करेंगे। इस मौके पर प्रीति वालिया, ममता राना, गुरप्रीत कौर, सिमा, मनीषा, ममता कालरा, कुलदीप, मानी शर्मा, संजय सैनी प्रताप सिंह राणा सहित कई लोग मौजूद थे।
पंचकूला से जीरकपुर में छोड़े जा रहे पशु
जीरकपुर में जहां देखो वहां सड़कों पर आपको लावारिस पशु मिल जाएंगे जो आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। सबसे ज्यादा लावारिस पशुओं से बलटाना के लोग परेशान हैं, क्योंकि यह हरियाणा का बार्डर एरिया है। लोगों की मानें तो पंचकूला को स्ट्रे कैटल फ्री घोषित करने के चक्कर में जीरकपुर में एकाएक लावारिस मवेशियों की संख्या बढ़ गई है। पंचकूला से चुपचाप स्ट्रे कैटल जीरकपुर की सीमा में छोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं हादसे
22 फरवरी की रात करीब 11:15 बजे एक सांड़ ने बलटाना सैनी विहार फेस-तीन में 30 वाहनों को तोड़ दिया था। दिसंबर 2018 में लावारिस पशुओं ने ढकोली के ग्रीन सिटी स्थित शिव मंदिर के पास एक वृद्धा सहित 2 मासूमों व तीन अन्य व्यक्तियों को घायल कर दिया था।