फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protest continues for third day over death of three siblings, highway blocked

Mohali News: तीन भाई-बहनों की मौत मामले में तीसरे दिन भी धरना जारी, हाईवे पर जाम

Tue, 26 May 2026 11:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Protest continues for third day over death of three siblings, highway blocked
लांडरां/बनूड़। राजपुरा के पास गांव मंडौली-कोहलेमाजरा के समीप भाखड़ा नहर में डूबने से मरे तीन भाई-बहनों के मामले में तीसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण बने रहे। सोमवार को गांव मौजपुर के लोगों ने लांडरां-सनेटा नेशनल हाईवे पर गांव भागोमाजरा के पास एंबुलेंस रोककर जाम लगाया। यह जाम मंगलवार शाम तक जारी रहा। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ जाम खबर लिखे जाने तक शाम 6:30 बजे तक जारी था। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मृतकों के दादा-दादी और अन्य परिजन भी प्रदर्शन में शामिल रहे। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक एफआईआर की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि 10वीं कक्षा के 14 वर्षीय एकम सिंह, 7वीं की 12 वर्षीय मुस्कान कौर और दूसरी कक्षा की सात वर्षीय राजवीर कौर की मौत के लिए उनके माता-पिता जिम्मेदार हैं। उन्होंने दोनों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना है कि गंडाखेड़ी पुलिस ने मृतक बच्चों के दादा-दादी और चाची के खिलाफ मामला दर्ज किया है, इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। बताया गया कि सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण शव लेने राजपुरा गए थे। लौटते समय जैसे ही एंबुलेंस गांव भागोमाजरा के पास पहुंची, पहले से मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और ट्रैक्टर-कारों से सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया।
विज्ञापन

धरने की सूचना मिलने पर सोहाना थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सिमरनप्रीत सिंह शेरगिल मौके पर पहुंचे। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल और एसपी दिलप्रीत सिंह ने भी प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे एफआईआर दर्ज होने तक अड़े रहे। बाद में पुलिस अधिकारियों ने कुछ टीमों को गंडाखेड़ी थाने भेजा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को मौजपुर गांव में मृत बच्चों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed