फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Proposals for development works of Mohali Municipal Corporation will be passed without interruption, team of Municipal Corporation met body minister

मोहाली नगर निगम के विकास कार्यों के प्रस्ताव बिना रुकावट किए जाएंगे पास, नगर निगम की टीम निकाय मंत्री से मिली

Sun, 30 May 2021 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Proposals for development works of Mohali Municipal Corporation will be passed without interruption, team of Municipal Corporation met body minister
मोहाली। वीआईपी शहर में चल रहे विकास कार्यों को रफ्तार देने की कोशिश के मद्देनजर शनिवार को सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में नगर निगम की नई टीम ने निकाय मंत्री से मुलाकात की। इस मौके पर निकाय मंत्री को शहर में चल रहे प्रोजेेक्टों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पर निकाय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने निगम की नई टीम को विश्वास दिलाया कि नगर निगम मोहाली की ओर से पास किए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों में कोई रुकावट नहीं आएगी और निकाय विभाग की तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की खुद मोहाली में होने वाले विकास कार्यों में दिलचस्पी है। शहर में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेहत मंत्री के साथ मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी स्थानीय निकाय मंत्री से मिलने पहुंचे थे। इस अवसर सेहत मंत्री ने मोहाली नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो प्रोजेक्ट पीने वाले पानी की नई लाइन बिछाने और सीवरेज लाइन का काम पूरी तरह से दुरुस्त करने का प्रोजेक्ट बड़ी तेजी से चल रहा है। इसके अलावा मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अगुवाई में टीम काम रही है। मोहाली नगर निगम में कांग्रेस के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जीताकर भेजा था। साथ ही वह मोहाली को राज्य का नंबर एक शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और वह खुद शहर के कामों को प्रमुखता से लेते हैं।

कई प्रोजेक्ट अटके तो की निकाय मंत्री से मुलाकात
जानकारी के मुताबिक मोहाली नगर निगम पर अब कांग्रेस का कब्जा है और राज्य में भी कांग्रेस की ही सरकार है। यहां के मेयर भी सेहत मंत्री के भाई हैं। ऐसे में भी नगर निगम की ओर से सर्वसम्मति से भेजे गए प्रोजेक्टों पर निकाय विभाग में अड़चन लग रही है। कुछ दिन पहले कुछ अहम प्रस्तावों के साथ ऐसा हुआ था। इसमें प्रत्येक पार्षद को दस लाख रुपये अपने वार्ड में खर्च करने के अधिकार देने जैसे अहम प्रस्ताव शामिल थे। वहीं, अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में सभी चीजों को ध्यान में रखकर यह मुलाकात निकाय मंत्री से की है। भले ही इस मुलाकात को कुछ भी नाम दिया जाए। क्योंकि इस बार होने वाला विधानसभा चुनाव कुछ अलग रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed