{"_id":"658982e9ba507827940e12bf","slug":"property-tax-counters-will-open-daily-tax-can-be-deposited-from-nine-to-five-oclock-mohali-news-c-71-1-mli1001-9689-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आज से रोज खुलेंगे प्रॉपर्टी टैक्स के काउंटर, नौ से पांच बजे तक जमा करवा सकेंगे टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आज से रोज खुलेंगे प्रॉपर्टी टैक्स के काउंटर, नौ से पांच बजे तक जमा करवा सकेंगे टैक्स
Mon, 25 Dec 2023 06:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Mon, 25 Dec 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
31 दिसंबर के बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर साथ में भरना होगा 20 प्रतिशत जुर्माना और 18 प्रतिशत ब्याज
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़/जीरकपुर/मोहाली। जिले में मंगलवार से रोजाना प्रॉपर्टी टैक्स के काउंटर खुलेंगे। लोग नौ से पांच बजे तक वहां टैक्स जमा करवा सकेंगे। वहीं 31 दिसंबर के बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर साथ में 20 प्रतिशत जुर्माना और 18 प्रतिशत ब्याज भरना होगा, इसलिए विभाग ने लोगों को योजना का लाभ उठाने को कहा है।
बता दें कि इस साल लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स भरने में दिलचस्पी दिखाई है। इसका कारण यह है कि प्रॉपर्टी टैक्स भरने में 10 फीसदी छूट 30 सितंबर तक दी गई थी। वहीं सरकारी विभागों ने इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई और कई बड़े विभाग जैसे गमाडा, डीसी कार्यालय, श्रम विभाग और पीडब्ल्यूडी पर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया है। वहीं, सरकार की ओर से लोगों को पिछले प्रॉपर्टी टैक्स पर लगाया गया जुर्माना माफ करने के बाद लोग टैक्स भरने आ रहे हैं। इसके चलते नगर निगम ने सात महीने (एक अप्रैल 2023 से 30 नवंबर 2023 तक) में करीब 28.80 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा कर लिया है। इस साल निगम के पास योजना के बाद भी राजस्व में बढ़ोतरी नहीं हुई है, क्योंकि इस बार टैक्स में छूट के साथ ही ब्याज में छूट का भी फायदा उठाया जा रहा है।
कई विभागों ने इस योजना का फायदा उठाते हुए पिछला प्रॉपर्टी टैक्स भर दिया है। इस वक्त की बात करें तो अब तक सबसे बड़े देनदार के रूप में गमाडा का नाम आता है। गमाडा ने प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में निगम को करीब तीन करोड़ रुपये देने हैं। वहीं, डीसी कार्यालय के कांप्लेक्स ने भी 18 लाख रुपये भरने हैं। इनके अलावा अन्य विभागों की देनदारी भी है। निगम को अगर इन सभी विभागों से समय पर पैसे मिल जाते हैं तो तय है कि निगम इस बार के लक्ष्य 35 करोड़ रुपये को आसानी से हासिल कर जाए। नगर निगम इस समय आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है, क्योंकि गमाडा समेत कई विभागों ने अभी तक करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है।
विज्ञापन
87509-75975 पर मैसेज कर भर सकते हैं प्रॉपर्टी टैक्स
इस बार अब तक प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में आए पैसे में काफी पैसा ऑनलाइन आया है। ऑनलाइन काफी लोगों ने टैक्स भरा। वहीं प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए लोग मोबाइल नंबर 87509-75975 पर मैसेज कर सकते हैं। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। व्हाट्सएप नंबर खुद ही गाइड करता जाएगा। इससे लोग आसानी से अपना टैक्स भर पाएंगे, लेकिन इसके लिए मोबाइल नंबर का पंजीकरण निगम में होना जरूरी है। वहीं वेबसाइट mseva.lgpunjab.gov.in के साथ ही नकद, चेक और डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भी प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर सकते हैं।
एक नजर में जाने कितना देना होगा प्रॉपर्टी टैक्स
अगर आपका 100 गज का तीन मंजिला मकान है तो आपको 5.51 प्रति वर्ग गज के हिसाब से करीब 1500 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स देना होगा। वहीं, अगर आपके पास कोई 1000 फुट का कोई तीन मंजिला शोरूम है तो आपको 6.61 प्रति वर्ग फुट के हिसाब से करीब 22 हजार रुपये प्रॉपर्टी टैक्स भरना होगा। इसके अलावा अगर शोरूम किराए पर दिया है तो 6.61 प्रति वर्ग फुट के हिसाब के बजाय किराये पर साढ़े सात प्रतिशत के हिसाब से प्रॉपर्टी टैक्स भरना होगा।
कोट
सरकार के फैसले से उन लोगों को फायदा उठाना चाहिए, जो अपना पिछला प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भर पाए हैं। ऐसा नहीं करने पर फिर से 20 प्रतिशत जुर्माना और 18 प्रतिशत ब्याज के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाना होगा। -नवजोत कौर, नगर निगम कमिश्नर
निगम और परिषद कार्यालयों में प्रॉपर्टी टैक्स के लिए लगाए जाएंगे विशेष कर्मचारी
खरड़/जीरकपुर/मोहाली। पंजाब सरकार की ओर से प्रापर्टी टैक्स के जुर्माने तथा ब्याज की विशेष तौर पर छूट निगम और जिले की सभी परिषदों में छुट्टी वाले दिन भी नौ से पांच बजे तक प्रॉपर्टी टैक्स भर सकेंगे। इसके लिए 26 से 31 दिसंबर तक विशेष तौर पर कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा, ताकि प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों को कोई दिक्कत न हो। इस संबंधी अफसरों ने शहरवासियों को सरकार की ओर से जुर्माने तथा ब्याज की छूट का लाभ उठाकर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाकर योजना का लाभ लेने की अपील की।