{"_id":"61ec668dfe246f14a55ec831","slug":"professor-couple-arrested-for-abetting-the-bouncer-to-commit-suicide-mohali-news-pkl440019354","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंसर को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंसर को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। बाउंसर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर प्रोफेसर सरबजीत कौर और उसके पति रवजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, पुलिस आरोपी प्रोफेसर दंपती की शिकायत पर गहनता से जांच कर रही है। उधर, पीजीआई में उपचाराधीन बाउंसर युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
शुक्रवार को खरड़ निवासी बाउंसर हरप्रीत सिंह ने एकतरफा प्यार में अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। शिकायतकर्ता हरजीत सिंह निवासी खरड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेटे बाउंसर हरप्रीत सिंह को फोन पर एक व्यक्ति ने धमकी दी थी और फेज-4 स्थित कोठी नंबर 149 में बुलाया था। इससे हरप्रीत सिंह घबरा गया और उसकी हालत को देख वह उसके साथ फेज-4 में उक्त कोठी में फोन करने वाले व्यक्ति से मिलने पहुंचा। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी बात को लेकर हरप्रीत सिंह और उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने हरप्रीत का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था।
उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत फेज-1 पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
शिकायतकर्ता हरजीत सिंह का आरोप है कि प्रोफेसर सरबजीत कौर ने शुक्रवार को हरप्रीत को फोन करके फेज-5 के बाजार में बुलाया और यहां दोनों कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी सरबजीत कौर का पति प्रोफेसर रवजोत सिंह भी वहां आ गया। उसने हरप्रीत को गालियां देनी शुरू कर दी। इससे डरकर हरप्रीत ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हरप्रीत को पहले निजी अस्पताल और फिर पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हरजीत सिंह के बयान दर्ज कर प्रोफेसर दंपती रवजोत सिंह और सरबजीत कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पांच महीने से पीछा कर रहा था हरप्रीत : सरबजीत कौर
प्रोफेसर सरबजीत कौर का आरोप है कि पिछले पांच महीने से हरप्रीत सिंह उसका पीछा कर रहा था। वह बातों में उलझाकर अपने परिजनों से अलग होने की बात कह रहा था। उसने इसका विरोध किया। शुक्रवार को वह किसी काम से कार में फेज-5 के बाजार पहुंचीं थीं। यहां हरप्रीत पहले से उसका इंतजार कर रहा था और दस्तावेज पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाने के बहाने कार में साथ वाली सीट पर बैठ गया। इसी बीच उसका पति रवजोत सिंह मौके पर पहुंच गया। हरप्रीत ने अपनी पिस्तौल निकाल कर उसकी कनपटी पर तान दी और दोनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। पता नहीं हरप्रीत ने अचानक पिस्तौल को उसकी कनपटी से हटाकर अपनी कनपटी पर लगा गोली मार ली। इस मौके पर उन्होंने ही पुलिस को बुलाया था।
कोट्स :::
इस मामले में हरप्रीत सिंह के पिता हरजीत सिंह की शिकायत पर दंपती रवजोत सिंह और सरबजीत कौर के खिलाफ हरप्रीत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, सरबजीत कौर और रवजोत की शिकायत पर अभी पड़ताल जारी है। -शिवदीप बराड़, प्रभारी, पुलिस थाना फेज-1, मोहाली।