{"_id":"61afc2ecf6c1ba43c66f95c7","slug":"private-mobile-based-cab-company-did-not-pay-tax-for-900-cars-mohali-news-pkl4353524148","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी मोबाइल बेस्ड कैब कंपनी ने नहीं भरा 900 कारों का टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी मोबाइल बेस्ड कैब कंपनी ने नहीं भरा 900 कारों का टैक्स
विज्ञापन
मोहाली। भले ही शहर में मोबाइल बेस्ड कैब कंपनी हर मिनट में हजारों रुपये कमाती है। लेकिन कंपनी दो साल से जिला ट्रांसपोर्ट विभाग को टैक्स न देकर लगातार चूना लगा रही है। कंपनी की 900 कारों का दो साल से रोड टैक्स तक नहीं भरा गया है। इससे ट्रांसपोर्ट विभाग को करोड़ों रुपये का चूना लग रहा है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए कंपनी प्रबंधकों को नोटिस जारी करते हुए टैक्स की अदायगी जल्द से जल्द करने के लिए कहा है।
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में रहने वाले लोगों को आवाजाही के दौरान सुविधा प्रदान करने के लिए एक नामी कंपनी की ओर से मोबाइल बेस्ड कैब सेवा शुरू की हुई है, जिससे लोग कुछ ही मिनटों में एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवाजाही कर सकें। दूसरी ओर, एक मिनट में हजारों रुपये कमाने वाले कंपनी ने रोड टैक्स की अदायगी न करते हुए परिवहन विभाग को करोड़ों रुपये का चूना लगाया। दरअसल यह अदायगी पिछले दो साल से विभाग को नहीं की गई। इसके चलते परिवहन विभाग ने अब कार्रवाई करते हुए कंपनी को रोड टैक्स भरने के लिए नोटिस जारी किया है।
900 कारों का रोड टैक्स बकाया
जानकारी के मुताबिक जिला परिवहन विभाग से जुड़े अधिकारियों की मानें तो मोबाइल बेस्ड कैब कंपनी की ओर से दो साल पहले 2019 में करीब 900 कारें खरीदी गई थीं और इसके बाद से इनके रोड टैक्स की अदायगी जिला परिवहन विभाग को नहीं की गई। दूसरी ओर, रोड टैक्स की अदायगी न होने से परिवहन विभाग ने कारों पासिंग पर रोक लगा दी है। इसके चलते अब इन कारों को कंपनी ने अपने कार्यालयों में बंद करके खड़ा कर दिया है, लेकिन रोड टैक्स की भरपाई नहीं की गई।
विज्ञापन
जुर्माना सहित भरना पड़ेगा रोड टैक्स
जिला परिवहन विभाग के नियमों की मानें तो कामर्शियल गाड़ी की प्रति सीट के लिए 825 रुपये प्रति विभाग को रोड टैक्स के रूप में अदा करने पड़ते हैं और एक कार में चार सीटों का रोड टैक्स वसूला जाता है। जबकि कार में चालक को रोड टैक्स से छूट दी जाती है। वहीं, विभाग की ओर से कॉमर्शियल वाहनों से रोड टैक्स प्रत्येक तीन महीने बाद लिया जाता है और समय पर अदायगी न होने पर 2250 रुपये की जुर्माना राशि के साथ वसूला जाता है।
टैक्स भरने के लिए भेज नोटिस
विभाग को दो साल से मोबाइल बेस्ड कैब कंपनी की ओर से रोड टैक्स की अदायगी नहीं की गई है। इसके चलते कैब कंपनी के प्रबंधकों को नोटिस भेजकर जल्द से जल्द रोड टैक्स भरने के लिए कहा गया है।
- सुखविंदर कुमार, आरटीए, मोहाली।