फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Preservation of heritage sports is the moral responsibility of the society: MLA Kulwant Singh

विरासत से जुड़े खेलों का संरक्षण समाज की नैतिक जिम्मेदारी : विधायक कुलवंत सिंह

Mon, 29 Dec 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Preservation of heritage sports is the moral responsibility of the society: MLA Kulwant Singh
मोहाली। विरासत से जुड़े पारंपरिक खेलों का संरक्षण और संवर्धन समाज की सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी है। यह बात विधायक कुलवंत सिंह ने गुरुद्वारा श्री रतवाड़ा साहिब, न्यू चंडीगढ़ (मोहाली) में गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 9वीं नेशनल सीनियर गतका चैंपियनशिप–2025 के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि गतका जैसी पारंपरिक खेल कला तभी जीवित रह सकती है, जब समाज के हर वर्ग द्वारा इसे देखने, सीखने और इसके आयोजन के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने 9वें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित इस चैंपियनशिप में देश के 20 राज्यों से आए खिलाड़ियों की भागीदारी को सराहनीय बताया और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर बाबा लखबीर सिंह (चेयरमैन, विश्व गुरमत रूहानी चैरिटेबल ट्रस्ट, रतवाड़ा साहिब), राजिंदर सिंह सोहल (एक्टिव प्रेसिडेंट, गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया) सहित गतका एसोसिएशन के पदाधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed