{"_id":"63320df0b9d44749ba025ba2","slug":"prepared-fake-documents-of-land-case-registered-against-all-three-accused-one-arrested-mohali-news-pkl463649570","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
डेराबस्सी। प्रॉपर्टी डीलर ने तहसील में फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने के नाम पर 10.5 लाख रुपये की ठगी की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुरिंदर सिंह पुत्र सुंदर लाल, निवासी गांव पपलोथा, अंबाला, हैप्पी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव झरमडी लालडू, अमित सिंह पुत्र हरचरण सिंह निवासी गांव बबियाल जिला अंबाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को दी शिकायत में अमरीक सिंह निवासी गांव सियामटू, जिला पंचकूला ने बताया कि उनके जानकार सुरिंदर सिंह निवासी गांव कामी ने कहा था कि हैप्पी के चाचा जोरा सिंह के पास गांव झरमडी में बेचने के लिए 6 बीघा जमीन है और हैप्पी से इस जमीन को बेचने के लिए बातचीत हो चुकी है। इसके बाद उक्त जमीन का सौदा उक्त आरोपियों के साथ 96 लाख रुपये में किया गया। उन्होंने जोरा सिंह को 50 हजार रुपये दिए और बयाने का समय 21 सितंबर तय किया। इसके मुताबिक वह सुरिंदर सिंह को लेकर तहसील डेराबस्सी आया था, जहां उक्त साथी भी उसके साथ मौजूद थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें 10 लाख रुपये बयान के रूप में नकद देने के बाद तीनों आरोपी आपस में बातचीत करने लगे।
इस पर उन्हें शक हुआ तो उनसे पहचान के लिए आईडी प्रूफ मांगा गया। इस पर तीनों आरोपी कार में बैठ गए और पैसे लेकर फरार हो गए। उन्होंने कुछ फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए थे इन्हीं के आधार पर वे उसके साथ ठगी करने में कामयाब रहे। इसके बाद वह झरमड़ी में जमीन के असली मालिक जोरा सिंह से मिले तो उन्हें पता चला कि उनका भतीजा हैप्पी धोखेबाज किस्म का व्यक्ति था। उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रचकर उसके साथ 10 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
मुबारिकपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों में से एक अमित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसको अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है।