फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Preparation to make village Behera a containment zone

गांव बेहड़ा को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी

Tue, 07 Jul 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Preparation to make village Behera a containment zone
डेराबस्सी के गांव बेहड़ा का दौरा करते सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह व अन्य अधिकारी। -संवाद - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। गांव बेहड़ा में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सेहत विभाग हरकत में आ गया है। सेहत विभाग ने सोमवार को गांव में 141 संदिग्धों के सैंपल लिए हैं। जानकारी के अनुसार सेहत विभाग गांव बेहड़ा को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी में है। सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने गांव का दौरा किया। इस दौरान एसएमओ डॉ. संगीता जैन, कोरोना के नोडल अफसर डॉ. एचएस चीमा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

बता दें कि गांव में अब तक 35 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 23 मामले गांव के नजदीक स्थित मीट प्लांट से आए हैं जबकि बाकी मामले गांव के वह मरीज हैं जो मीट प्लांट के पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

दिल्ली से आया गांव में कोरोना
जानकारी के अनुसार इस गांव में कोरोना का लिंक दिल्ली का है। इस गांव के नजदीक स्थित मीट प्लांट के जीएम की रिपोर्ट सबसे पहले पॉजिटिव आई थी जो दिल्ली से आया था। इसके बाद इस वायरस ने मीट प्लांट के कर्मियों को अपनी चपेट में लिया। मीट प्लांट में कार्य करने वाले सारे कर्मी गांव बेहड़ा में रहते हैं। इसके चलते वायरस मीट प्लांट के कर्मियों से गांव तक पहुंचा। अब गांव में स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। गांव में रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि डीसी मोहाली गिरिश दयालन को इस गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को सेहत विभाग की विभिन्न टीमों ने पूरे गांव का सर्वे किया गया। गांव के सरपंच को पहरे लगाने व मरीजों के घरों के आस-आसपास सख्त निगरानी रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है।
डॉ. मनजीत सिंह ने लोगों से अपील की कि बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें व बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं व सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed