{"_id":"6442f1c8135b49f1e30a5d44","slug":"preparation-for-cleanliness-survey-municipal-team-visited-mohali-news-c-16-1-121071-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी, नगर निगम की टीम ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी, नगर निगम की टीम ने किया दौरा
Sat, 22 Apr 2023 01:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी, नगर निगम की टीम ने किया दौरा
नगर निगम की टीम सार्वजनिक शौचालय और कूड़ा कलेक्शन सेंटरों की कर रही समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। 2022 की स्वच्छता रैंकिंग में मोहाली की रेटिंग घटने के बाद अब 2023 की स्वच्छता रैंकिंग के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को फेज-10 स्थित कूड़ा कलेक्शन सेंटर और सुलभ शौचालयों का पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवल्पमेंट कंपनी की एक टीम ने दौरा कर जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक 2022 में मोहाली जिले की स्वच्छता रैंकिंग में काफी गिरावट देखी गई थी। 32 पायदान नीचे गिर कर यह रैंकिंग 113 हो गई थी। उस समय इसका कारण शहर में मशीनों से साफ-सफाई न होना बताया गया था। 2023 में प्रशासन की तरफ से इसमें सुधार लाने के लिए शहर में अलग-अलग जगह बने सुलभ शौचालय और कूड़ा कलेक्शन सेंटर आदि की समीक्षा की जा रही है। अगर इनमें कुछ सुधार की जरूरत है तो वह भी प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। इस टीम में पीएमआईडीसी के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के सहायक निदेशक डॉ. नरेश कुमार, एसडीओ दलविंदर सिंह, एसी मनप्रीत सिंह, एक्सईएन मोहन लाल, और इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह, रविंदर सिंह, रंजीत सिंह आदि मौजूद थे।
शहर में करीब 78 शौचालय और 14 कूड़ा कलेक्शन सेंटर
पूरे शहर में करीब 78 सुलभ शौचालय बनाए गए हैं। इसके अलावा 14 जगह पर कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। घर-घर से कूड़ा एकत्रित कर कलेक्शन सेंटर पर आता है। वहां से कूड़े को अलग-अलग कर निस्तारण के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
कोट
शहर में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर नगर निगम की ओर से तैयारी की जा रही है। टीम सारे शहर का दौरा करके देख रही है कि क्या हम इसके लिए तैयार हैं। -हरविंदर सिंह, एसआई, नगर निगम