फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pregnant women will not have to bear any expenses, all facilities will be available free in government hospitals

Mohali News: गर्भवती महिलाओं को नहीं उठाना पड़ेगा कोई खर्च, सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी सभी सुविधाएं मुफ्त

Tue, 05 Aug 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women will not have to bear any expenses, all facilities will be available free in government hospitals
मोहाली। गर्भ ठहरने से लेकर डिलीवरी तक महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में हर सुविधा मुफ्त दी जाती है। इसमें जरूरी जांचें, दवाइयां, खून की सुविधा, अल्ट्रासाउंड, लैब टेस्ट, आने-जाने के लिए एंबुलेंस और यहां तक कि एक साल तक बच्चे का इलाज भी शामिल है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने जिले के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक के दौरान दी और मातृ-मृत्यु दर कम करने के व्यापक निर्देश भी जारी किए। उन्होंने बताया कि जिले के सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के लिए इलाज, जांच और प्रसव से जुड़ी सभी सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा संस्थागत प्रसव कराने वाली महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत आर्थिक सहायता भी दी जाती है। डॉ. जैन ने कहा कि कई बार महिलाएं गैर-प्रशिक्षित लोगों से जांच करवा लेती हैं, इसमें मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गर्भवती महिलाओं की जांच केवल विशेषज्ञ डॉक्टरों से ही करवाएं और प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की हर गर्भवती महिला का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, खासकर हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि डिलीवरी के समय किसी भी तरह की जटिलता से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed