फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Powercom cut off 132 defaulters connections, who did not pay the bill

पावरकॉम ने बिल न भरने वाले 132 डिफाल्टरों के काटे कनेक्शन

Sat, 29 Aug 2020 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Powercom cut off 132 defaulters connections, who did not pay the bill
डेराबस्सी। पावरकॉम ने डिफाल्टर खपतकारों के खिलाफ शुक्रवार को विशेष मुहिम चलाते हुए बिजली का बिल न भरने पर 132 कनेक्शन काटे। पावरकॉम की टीमों ने कुल 244 डिफाल्टरों के कनेक्शन काटने की मुहिम चलाई। इस दौरान 112 खपतकारों ने मौके पर बिलों का भुगतान कर दिया। इसमें पावरकॉम ने 39 लाख रुपये की रिकवरी की।
विज्ञापन

इस संबंधी पावरकॉम के एक्सईएन इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि नियम के मुताबिक बिजली बिल का 45 दिन के भीतर भुगतान करना लाजमी होता है। जो उपभोक्ता तय समय पर भुगतान नहीं करता उसे डिफाल्टर की सूची में शामिल कर लिया जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डेराबस्सी, सैदपुरा, मुबारिकपुर, लालड़ू व हंडेसरा सर्कल में कार्रवाई करने के लिए 15 टीमें बनाईं गई थीं। यह टीमें 244 डिफाल्टरों तक कनेक्शन काटने के लिए पहुंची। इनमें सैदपुरा के 98, मुबारिकपुर के 58, लालड़ू के 63, हंडेसरा के 25 डिफाल्टर शामिल थे। 132 डिफाल्टरों ने मौके पर भी भुगतान नहीं किया, जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो कनेक्शन काटे गए हैं उनमें सैदपुरा के 53, मुबारिकपुर के 34, लालड़ू के 35 तथा 10 मामले हंडेसरा के शामिल हैं। एक्सईएन इंद्रप्रीत सिंह ने कहा कि अब पावरकॉम की ओर से डिफाल्टरों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। इस दौरान कुछ लोगों ने पावरकॉम इस कार्रवाई का विरोध भी किया परंतु मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लंबे समय से बिल न भरने का हवाला देते हुए लोगों को समझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed