फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   postmartam report

कश्मीरी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम में नहीं हुआ कारणों का खुलासा

Wed, 17 Jul 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
postmartam report
डेराबस्सी। यहां पढ़ाई कर रहे एक कश्मीरी युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असल कारण सामने नहीं आए हैं। इसके चलते चंडीगढ़ सेक्टर 32 के डाक्टरों ने उसका विसरा जांच के लिए लैब में भेजा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारण सामने आएंगे।
विज्ञापन


मृतक की पहचान नदीम शाह (21) निवासी गांव तरगाई थाना बुद्वल जिला राजौरी हाल निवासी किराएदार ग्रीन एस्टेट बरवाला रोड डेराबस्सी के रूप में हुई थी। वह बरवाला देवी दयाल कालेज में नर्सिंग कर रहा था। 9 जुलाई को तहसील सड़क पर नदीम की आल्टो कार की चपेट में आने से कुलदीप सिंह हंस निवासी डेराबस्सी गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसा इतना खतरनाक था कि चालक नहीम शाह कुलदीप हंस को काफी दूर तक अपने साथ घसीटता हुआ ले गया था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने कश्मीरी होने के कारण उनके बच्चे के साथ मारपीट की जिस कारण उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने मौके की वीडियो भी बनाई है, जिसमें वह बार बार सिर में दर्द होने की शिकायत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 रेफर कर दिया। जहां 11 तारीख को उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा जमाल शाह ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे की मौत भीड़ की पिटाई से हुई है।


थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। इसमें डाक्टरों ने लिखा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण सामने नहीं आए हैं। विसरा जांच के लिए भेजा है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed