फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Positive news

मंडेर नगर कालोनी की सुरक्षा में नहीं लग पाएगी सेंध, चारदीवारी पर लगाए सीसीटीवी

Sat, 10 Aug 2019 12:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Positive news
मंडेर नगर खरड़ में चौबीस घंटे सिक्योरिटी प्रबंधों का उद्घाटन करते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : MOHALI
खरड़। वार्ड चार में पड़ती मंडेर नगर कालोनी में मंडेर नगर वेलफेयर एसोसिएशन ने बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं को देखते हुए कालोनी की चारदीवारी पर कांटेदार तार, सीसीटीवी कैमरे तथा मेन गेट पर 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड का प्रबंध किया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार वरिंदर सिंह और इंस्पेक्टर अशोक कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन

मंडेेर नगर वेलफेयर एसोसिएशन ने एक मांग पत्र सोसाइटी के चेयरमैंन बलबीर सिंह मंडेर, प्रधान डॉ. रघवीर सिंह बंगड़ तथा समूह कालोनीवासियों की उपस्थिति में एसडीएम को दिया, जिसमें सोसाइटी द्वारा बनाए गए नियमों की जानकारी दी गई। मांगपत्र में लिखा है कि सोसाइटी द्वारा वाहनों के लिए जारी किए गए स्टिकर के बिना किसी भी वाहन को मेन गेट पर एंट्री के बाद सोसाइटी के अंदर आने की इजाजत होगी। रात 10:30 बजे के बाद कालोनी का मेन गेट बंद कर दिया जाएगा। कालोनी में फेरी लगाने वाले केवल रविवार को ही मंजूरी लेकर अंदर आ सकेंगे। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सोसाइटी द्वारा बनाए गए नियमों की प्रशंसा की। इस अवसर पर शेर सिंह, चन्नण राम, सुखदेव सिंह रंधावा, कुलदीप सिंह सैनी, गुरप्रीत सिंह सचदेवा, बलवंत सिंह, जसवीर सिंह, कमल प्रशाद, सुरिंदर पवार, कुलवंत कौर, अंजना, राजबीर कौर बंगड़ तथा जसवंत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed