फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Polio medicine administered to 5695 children in Boothgarh

बूथगढ़ में 5695 बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

Mon, 28 Feb 2022 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Polio medicine administered to 5695 children in Boothgarh
मोहाली। तीन दिवसीय नेशनल इम्यूनाइजेशन-डे मुहिम के तहत प्राइमरी हेल्थ सेंटर बूथगढ़ में पहले दिन पांच साल से कम उम्र के 5695 बच्चों को पोलियो की रोकथाम के लिए दवा पिलाई गई। एसएमओ डॉ. अलकजोत कौर ने बताया कि इस मुहिम के तहत ज्यादा जोखिम वाले क्षेत्र, प्रवासी आबादी, भट्टे, निर्माणाधीन स्थान, झुग्गी बस्ती समेत सभी क्षेत्र कवर किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीएचसी बूथगढ़ के अधीन पांच साल से कम उम्र के 12143 बच्चों को पोलियो की रोकथाम के लिए दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सेहत विभाग की टीम 24873 घरों में दस्तक देगी। जिससे कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। पल्स पोलियो मुहिम के नोडल अफसर डॉ. सिमन ढिल्लों ने बताया कि पीएचसी बूथगढ़ के अधीन पड़ते भट्टों की गिनती 31 है। इनमें 92 स्थायी टीमें दवा पिलाने के लिए तैनात की गई हैं। इस मुहिम पर लगातार दस सुपरवाइजर निगरानी रखे हुए हैं। डॉ. अलकजोत कौर ने कई बूथों पर जाकर मुहिम का निरीक्षण किया है। सेहत विभाग इस पर योजना बनाकर काम कर रहा है जिससे पांच साल से कम उम्र वाला कोई भी बच्चा दवा पीने वंचित न रहे। इस संबंध में अधिकारियों को पहले ही हिदायत जारी की गई है। लोगों से अपील की है कि पांच साल से कम उम्र वाले अपने हर बच्चे को पोलियो की रोकथाम के लिए दवा जरूर पिलाएं, चाहे बच्चा बीमार क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed