{"_id":"5d8d1dc38ebc3e015105bf50","slug":"police-raid-in-housefed-complex-for-search-gangster-harry-chatha-mohali-news-pkl351954272","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर हैरी चट्ठा के हाउसफेड में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस ने दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर हैरी चट्ठा के हाउसफेड में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस ने दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा व राजस्थान की पुलिस को वांछित कुख्यात गैंगस्टर हैरी को अब तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है। वीरवार को उसके सेक्टर-79 स्थित हाउसफेड कांप्लेक्स में छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। इस दौरान विभिन्न विंगों की टीमें हथियारों से लेस होकर वहां पहुंच गई। स्पेशल ऑपरेशन सेल, ओकू (आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट) व पुलिस की टीमों ने तुरंत पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर सर्च अभियान चलाया पर हैरी पुलिस को नहीं मिला।
मौके पर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल की की अगुवाई में कई अधिकारी पहुंचे। करीब पांच घंटे तक पुलिस की टीमें वहां रहीं लेकिन पुलिस को आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया। जानकारी के मुताबिक टीमों ने हाउसफेड कांप्लेक्स के मेन गेट पर पहुंचकर गेट को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान हाउसफेड के सामने से गुजरने वाली सड़कों पर नजर रखी जा रही थी। वहीं कांप्लेक्स में से किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक इस दौरान वहां पर सभी घरों की तलाशी ली गई और गैंगस्टर को ढूंढने की कोशिश की गई। लगभग पांच घंटे तक पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान भी गैंगस्टर पुलिस के हाथ नहीं लग सका और न ही उसके बारे में कोई सुराग मिला है। बता दें कि एक बार विक्की गोंडर के फेज-दस में छिपे होने की सूचना के बाद भी पुलिस ने इसी स्टाइल में दबिश दी थी हालांकि वहां से दो लोगों को राउंडअप किया गया था।
विज्ञापन
मोबाइल से दिखाई फोटो, कहा- हमशक्ल है तो भी बताओ
गैंगस्टर के सेक्टर-79 में होने की भनक लगते ही एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चहल भी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। कांप्लेक्स में रहने वाले लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ वर्दीधारी व कुछ सिविल कपड़ों में हथियारों से लेस पुलिस कर्मियों के पास मोबाइल में गैंगस्टर की फोटो थी। वे फोटो प्रत्येक घर में जाकर लोगों को दिखाकर उसके बारे में जानकारी मांग रहे थे। लोगों को यहां तक पूछा गया कि उस फोटो की शक्ल का कोई व्यक्ति उस कांप्लेक्स में अगर कहीं रहता है, तो भी पुलिस को बताएं।