फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police launched search operation to prevent crime, two suspects arrested

क्राइम रोकने के लिए पुलिस ने जीरकपुर की निर्मल छाया सोसाइटी में चलाया सर्च अभियान

Wed, 03 Aug 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police launched search operation to prevent crime, two suspects arrested
जीरकपुर। पंजाब में आए दिन एक के बाद एक हो रही आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी के आदेश पर जीरकपुर की सोसायटियों में विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को एसपी रूरल की अगुवाई में यह अभियान सुबह छह बजे शुरू कर दिया गया था। इस दौरान जीरकपुर में वीआईपी रोड पर निर्मल छाया के चार टावरों में करीब 350 घरों की चेकिंग की गई। इसमें पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप किया है। इनकी वेरिफिकेशन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस मौजूद थी। इससे पहले यह अभियान रविवार को चलाया जाता था, लेकिन गैंगस्टरों और अन्य अपराधियों को चकमा देकर पकड़ने के लिए मंगलवार को चलाया गया।
विज्ञापन

इस संबंधी जिला एसपी रूरल नवरीत सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से गैंगस्टरों और अपराधियों को खत्म करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सोसायटी में 350 घरों की चेकिंग के दौरान किराएदारों और उनके फ्लैट मालिकोें से भी पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि अचानक की जा रही चेकिंग से यह फायदा हुआ है कि जो गैंगस्टर हरियाणा या पंजाब से यहां आकर छुपते थे वह पुलिस के डर से यहां से भाग गए हैं और जीरकपुर में क्राइम रेट काफी कम हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि आपके आसपास अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति रहता हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, पुलिस सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं निर्मल छाया सोसायटी के प्रधान रुपिंदर सिंह और पुनीत कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से उठाया गया यह कदम बहुत अच्छा है। इससे शहर और आसपास हो रहे अपराध को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि हमारी सोसायटी में बिना वेरिफिकेशन के कोई भी किराएदार नहीं रखा जाता। इसके लिए सभी फ्लैट मालिक जागरूक हैं। उन्होंने ने सभी शहर वासियों को पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed