{"_id":"627039b8a77d484233534f6c","slug":"police-issued-loc-to-sidhu-musewala-s-manager-mohali-news-pkl4494463134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर को पुलिस ने जारी किया एलओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर को पुलिस ने जारी किया एलओसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ मिड्डू खेड़ा की अगस्त, 2021 में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर रहे शगनप्रीत सिंह उर्फ शगना की गिरफ्तारी को लेकर एलओसी जारी किया है। अधिकारियों की मानें तो पुलिस केस की जांच को लेकर लगातार आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। इससे पहले इस केस की जांच के लिए पुलिस आरोपियों को दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ला चुकी है। पुलिस ने सज्जन सिंह उर्फ भोलू, अनिल कुमार उर्फ लट्ठ और सन्नी का दस दिन रिमांड हासिल किया था जिनसे रिमांड के दौरान लगातार पुलिस की पूछताछ जारी है।
इस केस की जांच में जुटी पुलिस की टीम आरोपियों का सुराग लगाने के लिए हरियाणा, पंजाब में सक्रिय कई गैंगस्टरों को पूछताछ के लिए लेकर आई थी। इनसे पूछताछ में सामने आया था कि आर्मेनिया में बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाल के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। जबकि दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन सेल की टीम ने कुछ समय पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया था तो इस बात का खुलासा हुआ था कि इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस हत्या के मामले की सभी परतें खोली जाएंगी। इस बात को आधार बनाकर पुलिस दिल्ली जेल से आरोपियों को केस की जांच के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लेकर यहां पहुंची थी।
अकाली नेता मिड्डू खेड़ा की हत्या के मामले में मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर रहे शगनप्रीत सिंह उर्फ शगना की गिरफ्तारी को लेकर एलओसी जारी किया है। इसके अलावा इस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पहले ही तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इनसे पूछताछ अभी जारी है।
विज्ञापन
-सुखनाज सिंह, डीएसपी सिटी-एक, मोहाली।