{"_id":"673f32a6da51cae2bc0b2d12","slug":"police-force-deployed-in-kumbhada-village-of-mohali-injured-dilpreet-dies-in-pgi-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के कुंभड़ा में तनाव: पुलिस फोर्स तैनात, दमन हत्याकांड में घायल दिलप्रीत की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के कुंभड़ा में तनाव: पुलिस फोर्स तैनात, दमन हत्याकांड में घायल दिलप्रीत की भी मौत
Thu, 21 Nov 2024 06:46 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 21 Nov 2024 06:46 PM IST
सार
13 नवंबर की शाम मोहाली के गांव कुंभड़ा में दो युवकों पर प्रवासी नाबालिगों ने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में दमन की मौत हो गई थी वहीं घायल दिलप्रीत ने भी वीरवार को पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुंभड़ा में माहौल तनावपूर्व बना हुआ है।
विज्ञापन
मोहाली के गांव कुंभड़ा में तैनात पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोहाली के गांव कुंभडा में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। मामला दमन हत्याकांड से जुड़ा है। बीते दिनों हुई दमन की हत्या के दौरान उसके साथी दिलप्रीत की आंख में हमलावरों ने चाकू मार दिया था। दिलप्रीत का मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था जिसकी मंगलवार रात तबीयत खराब होने के चलते उसे पीजीआई रेफर किया गया था। वीरवार देर शाम दिलप्रीत की पीजीआई में इलाज दौरान मौत हो गई है। हालांकि पुलिस ने पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दिलप्रीत की मौत के बाद पुलिस ने गांव कुंभडा में फोर्स बढ़ा दी है। पुलिस ने सभी आलाधिकारी मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुंभडा में काफी प्रवासी रहते हैं जिस कारण वहां हालात खराब होने की आशंका है। इसके चलते पुलिस फोर्स बढ़ा दी है। पूरे गांव के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इससे पहले भी गांव कुंभड़ा के लोग दमन की हत्या को लेकर विरोध जता चुके हैं। लोगों ने दो दिन एयरपोर्ट रोड पर धरना दिया था।
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद हत्या
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दमन और दिलप्रीत प्राइवेट नौकरी करते थे। घटना वाले दिन 13 नवंबर को दोनों शाम को काम खत्म करने के बाद गांव कुंभड़ा में झिउरा कुआं इलाके में बैठे थे। इसी दौरान वहां साइकिल चला रहे बच्चा प्रवासी व्यक्ति से टकरा गया। प्रवासी नाबालिग उस बच्चे को पीटने लगा तो दमन और दिलप्रीत बच्चे की हिमायत करने पहुंचे गए। उन्होंने प्रवासी नाबालिग को रोका तो वह दमन को गालियां निकालने लगा। दमन ने विरोध किया तो प्रवासी नाबालिग उन्हें वहीं रुकने की बात कहकर चला गया और थोड़ी देर बाद कई प्रवासी नाबालिगों के साथ आया।
विज्ञापन
दमन की गर्दन और दिलप्रीत की आंखे पर चाकू से वार
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक नाबालिग ने दमन की गर्दन पर चाकू से वार किया और दिलप्रीत की आंख में चाकू से वार कर फरार हो गया। सीसीटीवी में हमला कर और भागते आरोपी नजर आ रहे हैं। बाद में दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां दमन को डॉक्टरों ने मृतक बता दिया जबकि दिलप्रीत का इलाज चल रहा था।