फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police filed a case against two people for obstructing the treatment of a dog and beating those who helped

Mohali News: कुत्ते के इलाज में बाधा डालने और मदद करने वालों को पीटने पर पुलिस ने दो पर दर्ज किया केस

Tue, 29 Jul 2025 11:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police filed a case against two people for obstructing the treatment of a dog and beating those who helped
जीरकपुर। पीरमुच्छला में घायल कुत्ते के इलाज में बाधा डालने और उसकी मदद करने वाले दो भाइयों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने मोतिया ब्लू रिज सोसाइटी निवासी संदीप और साईं वशिष्ठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोसाइटी के लोगों पर घायल कुत्ते की जानकारी देने वाले गार्ड को पीटने और इलाज के लिए आए एंबुलेंस चालक से छीनाझपटी कर मोबाइल छीनने का आरोप है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस चालक का मोबाइल वापस करवाकर कुत्ते को इलाज के लिए एंबुलेंस में भिजवाया। इलाज के दौरान कुत्ते की मौत हो गई है। पुलिस ने अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दीपक कुमार निवासी रॉयल एम्पायर पीरमुच्छला ने बताया कि वह एक साल से पीपल फॉर एनिमल्स संस्था से जुड़ा है। आसपास की सोसाइटियों में घूमने वाले लावारिस कुत्तों को खाना खिलाता है। दीपक के मुताबिक वह 20 जुलाई की शाम करीब सवा सात बजे अपने भाई प्रदीप के साथ मोतिया ब्लू रिज सोसाइटी में कुत्ते को खाना देने गया था। वहां गेट पर तैनात गार्ड ने उनको रोक लिया। कुछ ही देर में 20-25 सोसाइटी निवासी वहां एकत्रित हो गए। इसमें से दो की पहचान संदीप और साईं वशिष्ठ के रूप में हुई। दीपक ने आरोप लगाया कि संदीप ने उसके भाई को धक्का दिया और अन्य लोगों ने भी दोनों के साथ धक्का-मुक्की की। इसी दौरान साईं वशिष्ठ ने बाइक की चाबी और संदीप ने मोबाइल छीन लिया। जब दीपक ने घटना की वीडियो बनानी चाही तो धमकाकर उससे माफी मंगवाई। इसी दौरान सोसाइटी के एक गार्ड ने सूचना दी कि निर्माण स्थल पर एक कुत्ता गंभीर रूप से घायल पड़ा है। दीपक ने एंबुलेंस का इंतजाम कर ड्राइवर टिंकू को मौके पर भेजना चाहा, लेकिन सोसाइटी निवासियों ने एंबुलेंस को गेट पर ही रोक दिया और ड्राइवर का मोबाइल भी छीन लिया। इसके अलावा घायल कुत्ते को बाहर नहीं निकालने दिया। अगले दिन पुलिस की मौजूदगी में घायल कुत्ते को इलाज के लिए निकाला जा सका। जानकारी देने वाला गार्ड की सोसाइटी में पिटाई की गई। इस कारण वह डरकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed