फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police complaint against three more people in the case of illegal mining in Nada

नाडा में हुए अवैध खनन के मामले में तीन और लोगों के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

Thu, 09 Dec 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police complaint against three more people in the case of illegal mining in Nada
नयागांव। इलाके के गांव नाडा में हो रहे अवैध खनन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में वन विभाग ने रविवार को दो अधिकारियों को निलंबित किया गया था। इसके बाद मंगलवार को पुलिस के पास तीन ओर लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अब इसी मामले में बुधवार को तीन और लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। अब पुलिस इन तीनों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में जिला वन अधिकारी अमित चौहान ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं रेंज अफसर राजदेवेंद्र सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया था। इस मामले में पुलिस अभी किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है और अभी उस जेसीबी मशीन की भी तलाश है, जिसका जिक्र केस में किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों ने पुलिस थाने में जमानत अर्जी भी लगाई है। जिला वन अधिकारी अमित चौहान ने बताया कि रेंज अधिकारी राजदेवेंद्र सिंह के परिवार में शादी थी, इस कारण वह छुट्टी पर चल रहे थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने वन विभाग द्वारा डीलिस्ट किए गए रकबे की आड़ में वन विभाग के रकबे को नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed