फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Poles saved people from falling into sewers with lid broken, city council officials cold

Mohali News: लोगों को ढक्कन टूटे सीवरेज में गिरने से बचा रह डंडे, नगर परिषद अधिकारी पड़े ठंडे

Sat, 15 Apr 2023 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Poles saved people from falling into sewers with lid broken, city council officials cold
लोगों को ढक्कन टूटे सीवरेज में गिरने से बचा रह डंडे, नगर परिषद अधिकारी पड़े ठंडे
विज्ञापन

जरा संभलकर चलें.. टूटे सीवरेज के ढक्कनों से बना हादसों का डर, चेतावनी के लिए लोगों ने लगा रखी है झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। शहर की सड़कों पर कई जगह टूटे पड़े सीवरेज के ढक्कन वाहन चालकों को हादसों का न्योता दे रहे हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में वीआईपी रोड, बलटाना रोड और ढकोली रोड पर कई जगह सड़कों के बीच सीवरेज के ढक्कन टूटे पड़े हैं। किसी के साथ हादसा न हो इसके लिए लोगों ने चेतावनी के लिए खुद ही इन सीवरेज के टूटे ढक्कनों में डंडे और झंडी लगा रखी हैं। क्योंकि कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को इसकी शिकायत देने पर भी वह ठंडे पड़े हुए हैं और कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस कारण वाहन चालकों के साथ कभी भी हादसा होने का डर बना हुआ है और लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसा ही एक हैरान करने वाला नजारा शहर के ढकोली रेलवे फाटक से पहले देखने को मिला। यहां पर बने सीवरेज का ढक्कन टूटने के कारण लोगों ने चेतावनी के लिए पिछले चार दिन से गड्ढे में डंडा घुसाकर इसके ऊपर पॉलिथीन बांधकर एक तरह से झंडी बनाकर लगाई हुई है। जिससे किसी भी वाहन चालक के साथ रात को किसी भी समय कोई हादसा न ह। जबकि इस सीवरेज के गड्ढे के सामने सरकारी स्कूल भी है और यहां से बच्चे रोजाना आते-जाते हैं। यहां किसी बच्चे के साथ कभी भी कोई हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

ढकोली के लोगों ने बताया कि उन्होंने इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भी वायरल की है और नगर परिषद के अधिकारियों को भी भेजी है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी यह गड्ढा ठीक नहीं किया गया है और न ही कोई नगर परिषद का अधिकारी यहां देखने पहुंचा है। इस कारण यहां के लोगों में रोष है और लोगों ने कहा है कि अगर जल्द ही इस टूटे ढक्कन को ठीक नहीं किया गया तो कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
जिन सड़कों पर टूटे सीवरेज के ढक्कनों की बात की जा रही है। इस संबंधी हमारे पास अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर किसी जगह पर टूटे सीवरेज के ढक्कन के कारण कोई ऐसा गड्ढा बना हुआ है तो उसे कल ही ठीक करवा दिया जाएगा। -कुलवंत सिंह, जेई, नगर परिषद, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed