फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Piles of garbage accumulate due to sanitation workers' strike; residents troubled by the stench and filth

Mohali News: सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कूड़े के ढेर, बदबू व गंदगी से लोग परेशान

Tue, 28 Jul 2026 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage accumulate due to sanitation workers' strike; residents troubled by the stench and filth
जीरकपुर। अपनी लंबित मांगों और बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में जीरकपुर के सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगने शुरू हो गए हैं। इनमें लोहगढ़, पभात, बलटाना और पीर मुछल्ला क्षेत्र शामिल हैं। स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुकेश कुमार, संजीव कुमार और ओमपाल जैसे निवासियों ने बताया कि कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। कूड़े के ढेरों से उठने वाली दुर्गंध से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है।
विज्ञापन

इससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। निवासियों का कहना है कि बरसात में सड़ता कूड़ा मच्छरों और मक्खियों की संख्या बढ़ा सकता है। इससे डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से सफाई कर्मियों की मांगों पर जल्द समाधान निकालने की अपील की है। उनका मानना है कि यदि स्थिति बनी रही तो जनस्वास्थ्य और शहर की स्वच्छता पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed