{"_id":"613525e08ebc3e847778e6d2","slug":"photographer-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-mohali-news-pkl4258086142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से फोटोग्राफर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से फोटोग्राफर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। मोहाली में प्रोग्राम की फोटोग्राफी कर बाइक पर लौट रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान बनूड़ के रहने वाले बहादुर सिंह (52) के रूप में हुई है। बहादुर सिंह बनूड़ में फोटोग्राफर था, जो शनिवार को बनूड़ से मोहाली किसी जानकार के यहां प्रोग्राम की फोटोग्राफी और वीडियो के लिए आया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे मृतक बहादुर सिंह मोहाली में प्रोग्राम कवर करने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सेक्टर-82 के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बहादुर सिंह बाइक का संतुलन खो बैठा और गाड़ी की अचानक टक्कर से सड़क के दूसरी ओर जा गिरा। पुलिस ने बताया कि मृतक ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन सिर जमीन से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पीसीआर मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बहादुर सिंह मृत घोषित कर दिया। वहीं, रविवार को पुलिस ने मृतक बहादुर सिंह का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।