फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Phase-11 to Old Amartax Chowk road will start movement from April

फेज-11 से ओल्ड अमरटैक्स चौक सड़क पर अप्रैल से आवाजाही होगी शुरू

Wed, 30 Mar 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Phase-11 to Old Amartax Chowk road will start movement from April
मोहाली। सीवरेज लाइन बिछाने के लिए फेज-11 से बलौंगी जाने वाली सड़क ढाई साल से बंद है। अप्रैल से ओल्ड अमरटैक्स चौक तक दोनों तरफ आवाजाही शुरू हो जाएगी। नगर निगम ने सड़क के काम को पूरा करने के लिए ताकत झोंक दी है। दस करोड़ रुपये से बन रही सड़क के खुलने के बाद इलाके की अंदरूनी सड़कों पर जाम की दिक्कत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

2020 में जब कोरोना महामारी ने दस्तक दी थी कि ठीक उसी समय सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। आने वाले तीस सालों को ध्यान में रखकर 9.75 करोड़ रुपये की लागत से फेज-1 से फेज-11 तक सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है। ऐसे में उक्त सड़क के एक तरफ को पूरी तरह से आवाजाही के लिए रोका गया था। इस कारण फेज-पांच से लेकर सात तक की सड़क पर कई लोग हादसों का शिकार भी हुए थे। इसके बाद सड़क बनाने की दिशा में काम शुरू हुआ था लेकिन इसी बीच बरसात के मौसम और फिर सर्दी की वजह से काम रुक गया। अब फिर सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह सड़क काफी अहम है। ऐसे में इस काम में किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जा रहा है और निगम रोज इस काम की रिपोर्ट ले रहा है।
विज्ञापन

56 साल पहले बनी लाइन दे गई थी जवाब
इलाके में 56 साल पहले सीवरेज लाइन बिछाई गई थी लेकिन समय बीतने के साथ लाइन कमजोर पड़ गई थी। इसकी वजह से लाइन धंस रही थी और गंदगी सड़कों पर बहती थी। टेलिकॉम कंपनियां जब अंडरग्राउंड लाइन बिछाती थी, उससे भी लाइन को नुकसान पहुंच रहा था। इसके बाद इस लाइन को बदलने की दिशा में काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों की लागत से बनाए बस क्यू शेल्टर को पहुंचा नुकसान
इलाके में सार्वजनिक वाहनों से सफर करने वाले लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम ने कुछ समय पहले पूरे इलाके में बस क्यू शेल्टर बनाए गए थे। एक बस क्यू शेल्टर बनाने पर पच्चीस लाख रुपये लागत आई थी लेकिन लाइन बिछाने के लिए खुदाई कर रही मशीन ने बस क्यू शेल्टर को मिट्टी से भर दिया है जिससे वह पूरी तरह से खस्ता हालत में पहुंच गया। अब उसका लोग लाभ नहीं उठा पाएंगे।

कोट
सड़क से आवाजाही होगी आसान
सड़क का काम जोर-शोर से चल रहा है। फेज-पांच स्थित गुरुद्वारा साहिब तक सड़क का काम पहुंच गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इससे लोगों की आवाजाही आसान होगी। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर नगर निगम मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed