{"_id":"5e78f5b08ebc3e76c60485b4","slug":"pgi-transported-to-foreigner-staying-in-hotel-mohali-news-pkl370479048","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में ठहरे विदेशी को पहुंचाया पीजीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में ठहरे विदेशी को पहुंचाया पीजीआई
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला रोड पर स्थित एक निजी होटल में ठहरे अमेरिकी मूल के एक 50 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संदिग्ध मानते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। यह व्यक्ति लंबे समय से इस होटल में रह रहा था। हालांकि मौके पर कोई भी टेस्ट नहीं किया गया जिससे उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो सके। मौके पर पुलिस के मुलाजिम और सेहत विभाग के डॉक्टरों ने विशेष सूट का इस्तेमाल किया।
स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मेहताब सिंह बल ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को इस व्यक्ति की जांच के लिए भेजा था। व्यक्ति के अमेरिकी मूल का होने के कारण व्यक्ति को एहतियातन होटल से निकाल कर पीजीआई में दाखिल करवा गया है। वहीं जिस कमरे में वह ठहरा हुआ था, उस पूरे कमरे को सैनिटाइज कर दिया गया है।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी मूल का व्यक्ति बीते कई दिनों से इस होटल में रह रहा था और उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली थी। इसके बाद सेहत विभाग के साथ संबंध कायम करके व्यक्ति को जांच के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने तक इस व्यक्ति को पीजीआई में रखा जाएगा। इस सारी कार्रवाई के दौरान अमेरिकी नागरिक ने भी अपने बारे में पुलिस को पूरी जानकारी देकर पूरा सहयोग किया।